सावन का प्रथम सोमवार” या “पहला सावन सोमवार” इस साल 14 जुलाई 2025 को पड़ेगा। यह दिन शिव भक्तों के लिए अत्यधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि इस समय भगवान शिव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं।

Spread the love

इतना ही नहीं इस व्रत को रखने से मनचाही मुराद भी पूरी होती है। व्रती को इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर गंगाजल या पवित्र नदियों के जल से स्नान करना चाहिए। स्वच्छ वस्त्र पहनकर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, घी, बेलपत्र आदि अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का मन ही मन जाप करना चाहिए।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

सावन सोमवार 2025 की तारीख (Sawan Somwar 2025 Date)

1. पहला सावन सोमवार- 14 जुलाई, 2025
2. दूसरा सावन सोमवार- 21 जुलाई, 2025
3. तीसरा सावन सोमवार- 28 जुलाई, 2025
4. चौथा सावन सोमवार- 4 अगस्त, 2025

सोमवार व्रत का महत्व (Sawan Somwar Mahatva)

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन विशेष रूप से भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन का व्रत रखने को अत्यंत पुण्यदायी और मनोकामना पूर्ण करने वाला माना गया है। विशेष रूप से सावन मास के सोमवार, “श्रावण सोमवार व्रत” के रूप में, बहुत ही शुभ और फलदायक माने जाते हैं।कहते हैं सोमवार व्रत करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यह व्रत व्रतधारी को मानसिक शांति, पारिवारिक सुख और रोग-मुक्त जीवन देता है। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त श्रद्धा और नियमपूर्वक सोमवार का व्रत करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। विवाह योग्य कन्याएं इस व्रत को उत्तम वर प्राप्ति के लिए करती हैं।

व्रत की विधि (Sawan Somwar Vrat Vidhi)

सोमवार व्रत में प्रातःकाल स्नान कर साफ वस्त्र पहनकर शिवलिंग का पूजन किया जाता है। शिव को बेलपत्र, दूध, दही, शहद, घी, और गंगाजल से अभिषेक कर ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप किया जाता है। दिन भर व्रत रखकर शाम को पूजा और आरती के पश्चात फलाहार या एक बार भोजन किया जाता है।


Spread the love