उत्तराखंड में गौरीकुंड और रामबाड़ा के बीच जंगलचट्टी के निकट लगातार भारी बारिश के चलते बरसाती नाले में मलबा और पत्थर आने के कारण रविवार को स्थगित की गई केदारनाथ पैदल यात्रा को सोमवार को बहाल कर दिया गया।

Spread the love

बरसाती नाले में रविवार को भारी बारिश के चलते आए मलबे की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई थी और 2 अन्य घायल हो गए थे। मलबे और पत्थरों से पैदल मार्ग भी कई जगह बाधित हो गया था जिसके बाद रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर सोनप्रयाग से आगे केदारनाथ की पैदल यात्रा पर अस्थायी रोक लगा दी थी।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट


Spread the love