ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने अमेरिकी टी20 लीग में अपनी बल्लेबाजी से कमाल किया है और महज 48 गेंदों में शतक जड़कर तहलका मचा दिया है। मैक्सवेल का टी20 में यह आठवां शतक है।

ऐसा कर मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा टी20 शतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। रोहित भी टी20 में अब तक कुल 8 शतक लगा चुके हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में मैक्सवेल ने वॉर्नर और फिंच की बराबरी कर ली है। मैक्सवेल के अलावा एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर टी20 क्रिकेट में 8 शतक लगाने में सफल रहे हैं। मेजर लीग क्रिकेट 2025 (MLC 2025) में वॉशिंगटन फ्रीडम के कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स टीम के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की, मैक्सवेल ने 49 गेंदों में नाबाद 106 रनों की पारी खेली

टी20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज
22 – क्रिस गेल (455 पारी)
11 – बाबर आजम (309 पारी)
9 – रिले रोसो (363 पारी)
9 – विराट कोहली (397 पारी)
8 – माइकल क्लिंगर (198 पारी)
8 – एरॉन फिंच (380 पारी)
8 – डेविड वॉर्नर (411 पारी)
8 – जोस बटलर (425 पारी)
8* – ग्लेन मैक्सवेल (440 पारी)
8 – रोहित शर्मा (450 पारी)

Advertisement