RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने नाम किया। 18 साल के लंबे इंतजार और धैर्य के बाद फ्रैंचाइजी को जीत मिली। लेकिन अब आरसीबी को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।

Spread the love

एक तरफ आरसीबी फैंस ट्रॉफी जीतने के बाद फ्रैंचाइजी की इस उपलब्धि को लेकर खुश हैं, तो दूसरी ओर अब टीम की चैंपियन बनाने वाले एक खिलाड़ी पर दुष्कर्म के आरोप को सुनकर फैंस हैरान रह गए हैं।पृथ्वी शॉ पर टूटा दुखों का पहाड़, उनकी सबसे करीबी और कांटा लगा फेम एक्ट्रेस की अचानक हुई मौतRCB को जी…

RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपने नाम किया। 18 साल के लंबे इंतजार और धैर्य के बाद फ्रैंचाइजी को जीत मिली। लेकिन अब आरसीबी को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। एक तरफ आरसीबी फैंस ट्रॉफी जीतने के बाद फ्रैंचाइजी की इस उपलब्धि को लेकर खुश हैं, तो दूसरी ओर अब टीम की चैंपियन बनाने वाले एक खिलाड़ी पर दुष्कर्म के आरोप को सुनकर फैंस हैरान रह गए हैं।

RCB को जीताने वाले भारतीय खिलाड़ी पर लगा दुष्कर्म का आरोप

आईपीएल 2025 को (RCB) ने अपने नाम कर दिया है। लेकिन अब टीम को चैंपियन बनाने वाले खिलाड़ी यश दयाल पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। यश दयाल रेप के मामले में बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। खिलाड़ी के ऊपर लगे इस आरोप ने सभी को हैरान कर दिया है। एक महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि यश ने उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया है। जिसके बाद अब इस सनसनीखेज मामले में पुलिस भी एक्टिव हो गई है।

महिला ने लगाया आरोप, शादी का वादा करके उठाया फायदा

आरसीबी (RCB) के खिलाड़ी यश दयाल ने टीम को जीत दिलाने में विशेष भूमिका अदा की थी। लेकिन अब खिलाड़ी पर महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पहले शादी का वादा किया और फिर शारीरिक-मानसिक शोषण किया। आरोप लगाने वाली महिला गाजियाबाद से संबंध रखती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने पीएम ऑनलाइन शिकायत पोर्टल पर अपनी प्राथमिक सिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और संबंधित थाने इंदिरापुमरम के सर्किल ऑफिसर से संपर्क साधा। बताया जा रहा है कि इस मामले को सुलझाने के लिए पुलिस को 21 जुलाई तक का समय मिला है।

14 जून को यश दयाल के खिलाफ हुई थी शिकायत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाड़ी यश दयाल पर आरोप लगाने वाली महिला ने 14 जून 2025 को महिला हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महिला का कहना है कि आरसीबी के स्टार के साथ पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में थी। क्रिकेटर ने अपनी जरुरत के हिसाब से उनसे पैसे भी लिए । साथ ही महिला ने बताया कि वो इकलौती शख्स नहीं है, बल्कि दयाल अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसा कर चुके हैं। साथ ही उनका कहना है कि उनके पास बातचीत के स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल की हिस्ट्री और फोटो हैं,जोकि उनके आरोप का सबूत हैं।

शिकायत में लिखा गया है कि ‘पिछले पांच सालों से शिकायतकर्ता क्रिकेट के साथ रिलेशनशिप में है। शादी का झांसा देकर महिला का भावनात्मक, मानसिक और शारीरिक तौर पर शोषण किया गया। भारतीय क्रिकेटर ने महिला को अपने परिवार से मिलवाया और उसके साथ हमेशा एक हस्बैंड की तरफ व्यवहार किया। जिससे वह उसके ऊपर भरोसा करने लगी। जब महिला को धोखे का एहसास हुआ और उसने विरोध जताया तो उसके साथ मारपीट की गई। यही नहीं मानसिक तौर पर उसे प्रताड़ित भी किया गया। इस मामले की शीघ्र और निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द कानूनी तरीके से जांच हो। ये कदम न केवल उसके लिए, बल्कि उन सभी लड़कियों के लिए भी महत्वपूर्ण हैं, जो ऐसे रिश्तों की शिकार होती हैं।

RCB को चैंपियन बनाने में यश दयाल ने निभाई खास भूमिका

इस साल आरसीबी (RCB) को चैंपियन बनाने में यश दयाल ने विशेष भूमिका निभाई है। इस साल गेंदबाज ने 15 मैचों में 13 विकेट हासिल किए हैं। वो दो सीजन से रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RCB) का हिस्सा हैं। वहीं, आईपीएल में 27 साल के खिलाड़ी ने अब तक कुल 43 मैच खेल लिए हैं। इन मैचों में उन्होंने 41 विकेट हासिल किए हैं। आरसीबी ने यश दयाल को 5 करोड़ की कीमत के साथ खरीदा था।


Spread the love