CSK का नया कप्तान IPL 2026 में सी SK का नया कप्तान IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ और एमएस धोनी के हाथों में थी। लेकिन अगले सीजन में एक नए खिलाड़ी को कप्तान बनाया जा सकता है।

Spread the love

आइए जानते हैं उस खिलाड़ी के बारे में जिसे कप्तान बनाया जा सकता है।

संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट

धोनी या गायकवाड़ नहीं होंगे कप्तान

पिछले आईपीएल सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन अपेक्षा से काफी खराब रहा। टीम ने 14 में से केवल 4 मैच जीते और अंक तालिका में सबसे नीचे रही। यह पहली बार था जब CSK ने आईपीएल में अंतिम स्थान प्राप्त किया। ऐसे में अगले सीजन में टीम की कमान एक नए खिलाड़ी को सौंपी जा सकती है, और वह खिलाड़ी संजू सैमसन हो सकते हैं।

संजू सैमसन का आरआर से अलगाव

संजू सैमसन ने आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ दोबारा जुड़कर टीम का हिस्सा बने। लेकिन अब वह इस टीम को छोड़ने की योजना बना रहे हैं। पिछले सीजन में उनके और टीम प्रबंधन के बीच मतभेद की खबरें आई थीं, जिसके कारण वह टीम छोड़ने का निर्णय ले सकते हैं।

सूत्रों के अनुसार, वह अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन यह खबर तेजी से फैल रही है।

संजू सैमसन की कप्तानी की संभावनाएं

संजू सैमसन आईपीएल के बेहतरीन कप्तानों में से एक माने जाते हैं। यदि वह CSK का हिस्सा बनते हैं, तो वह कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं, जिससे एमएस धोनी टीम को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि, जब तक इन सभी बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

संजू सैमसन का आईपीएल करियर

संजू सैमसन ने अब तक आईपीएल में 4704 रन बनाए हैं। उन्होंने 177 मैचों में 172 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। उनका औसत 30.94 और स्ट्राइक रेट 139.04 रहा है। इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 26 अर्धशतक भी बनाए हैं।

कप्तानी के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 67 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 33 में जीत और 32 में हार मिली है। उनकी कप्तानी में एक मैच टाई और एक मैच बेनतीजा रहा है। सैमसन का जीत प्रतिशत 49.25 है। उनकी अगुआई में उनकी टीम एक बार फाइनल में भी पहुंची थी।

🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ

Spread the love