जिला पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत वार्ड-15 (दोपहरिया सीट) से भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी, समाजसेवी जसविंदर सिंह उर्फ बंटी खुराना का नामांकन सचमुच ऐतिहासिक कहा जा सकता है। बरसात के बावजूद जिस तरह दोपहरिया सीट के अंतर्गत आने वाले गांवों के वोटर और समर्थक स्वयं के वाहनों से जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे, वह दृश्य किसी बड़े राजनीतिक शक्ति-प्रदर्शन से कम नहीं था।
संवाददाता,शैल ग्लोबल टाइम्स/ हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स /उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, अवतार सिंह बिष्ट
