समस्याएं लेकर आए, समाधान और संतोष लेकर लौटे लोगट्रांजिट कैंप में महापौर विकास शर्मा के जनता दरबार ने जीता लोगों का दिलघर-घर पहुंच रही सरकार, वार्डों में ही मिल रहा योजनाओं का लाभ

Spread the love


रुद्रपुर। जनता की समस्याओं को उनके वार्ड और मोहल्लों में ही सुनकर समाधान करने की अभिनव पहल के तहत महापौर विकास शर्मा द्वारा संचालित ‘महापौर जनता के द्वार’ अभियान लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रहा है। सोमवार को ट्रांजिट कैंप स्थित श्री राधा गोविंद मंदिर परिसर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जनता दरबार में सैकड़ों नागरिकों ने भाग लिया और अनेक समस्याओं का मौके पर ही समाधान होने से लोगों के चेहरे खिल उठे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड


कार्यक्रम में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पीएम स्वनिधि योजना का जिला स्तरीय विशेष कैंप भी लगाया गया, जिसमें 70 से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स ने आवेदन किया और कई पात्र लाभार्थियों को तत्काल स्वीकृति भी प्रदान की गई।
महापौर विकास शर्मा ने स्वयं अधिकारियों के साथ बैठकर जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता से किया गया वादा निभाया जा रहा है और नगर निगम अब केवल कार्यालयों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि जनता के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान करेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में ट्रिपल इंजन सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
जनता दरबार के दौरान अमृत योजना के तहत पेयजल सुविधा नहीं मिलने और दूषित पानी की शिकायतों पर महापौर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जल संस्थान के अधिकारियों को फटकार लगाई और स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पाण्डे ने बताया कि यह अभियान का तीसरा जनता दरबार है और ट्रांजिट कैंप सहित आसपास के कई वार्डों को इस शिविर के माध्यम से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा उठाई गई समस्याओं को संबंधित विभागों को भेजकर उनके समाधान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस अवसर पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पियूष रंजन, राजू नबियाल, पार्षद पवन राणा, पार्षद विष्णु, चिराग कालरा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, श्रमिकों और स्ट्रीट वेंडर्स ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं।
जनता दरबार की सफलता और बड़ी संख्या में लोगों को मिली राहत ने यह साबित कर दिया कि महापौर विकास शर्मा की यह पहल केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता और प्रशासन के बीच सीधे संवाद और त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के नागरिकों ने भी पहली बार सभी विभागों को एक साथ अपने बीच पाकर संतोष व्यक्त किया और इस पहल की सराहना की।


Spread the love