शोक संदेश,वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पुरन चंद जोशी के निधन पर धीरेंद्र प्रताप ने जताया शोक

Spread the love

अल्मोड़ा के जाने-माने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी पुरन चंद जोशी के निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र प्रताप ने गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुरन चंद जोशी ने अपने यौवन के चरम पर अल्मोड़ा में राज्य आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और कई बार गिरफ्तारियां दीं। उन्होंने अनेक अनशन और सत्याग्रहों में भाग लेकर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन को गति दी।

पुरन चंद जोशी मात्र 52 वर्ष के थे। उनके बड़े भाई श्री रमेश चंद जोशी पत्रकार हैं। उनके निधन से अल्मोड़ा सहित पूरे उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारियों में शोक की लहर फैल गई है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा, “उन्हें उनके राज्य आंदोलन में अतुलनीय योगदान के लिए वर्षों तक याद किया जाएगा। वे एक ऊर्जावान और संघर्षशील नेता थे, जिन्होंने राज्य निर्माण के लिए निष्ठा पूर्वक अनेक कुर्बानियां दीं। उन्हें भूल पाना कठिन होगा।”

समस्त प्रमुख दिवंगत उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की करते हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति दे।

संवाददाता,हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स/ अवतार सिंह बिष्ट/उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी!



Spread the love