03 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की कार्यकारी समिति की अकरा, घाना (अफ्रीका) में 66वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में इंडिया रीजन का उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण प्रतिनिधित्व कर

Spread the love

उत्तराखंड की विस अध्यक्ष ऋतु ने बह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन 66वें सीपीसी सम्मेलन में किया प्रतिभाग

सीपीए कार्यकारी समिति, सीपीए के नौ क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। इसमें अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटिश द्वीप और भूमध्यसागरीय, कनाडा, कैरेबियन, अमेरिका और अटलांटिक, भारत, प्रशांत दक्षिण – पूर्व एशिया शामिल हैं।

66वां राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में भाग लेने गयीं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने इस दौरान अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ की योजना और समीक्षा पर कार्यकारी समिति और उप-समिति की बैठकों में भाग लिया। सम्मेलन में ऋतु खंडूडी भूषण ने उत्तराखंड की पहचान ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर सम्मेलन में प्रतिभाग किया।

Hindustan Global Times, Avtar Singh Bisht, journalist from Uttarakhand

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष खंडूडी अवगत कराया कि विश्व पटल पर उत्तराखंड की पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से उन्होंने ब्रह्मकमल पहाड़ी टोपी पहन कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। साथ ही यह टोपी सभी के आकर्षण का केंद्र भी रही। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु के साथ झांसी सांसद, सीपीए कोषाध्यक्ष अनुराग शर्मा शर्मा और असम के विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी भी इंडिया रीजन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

सीपीए अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी समिति के अध्यक्ष इयान लिडेल ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) अंतर-संसदीय संवाद के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है। सीपीए की सदस्यता में राष्ट्रमंडल की राष्ट्रीय, राज्य, प्रांतीय और क्षेत्रीय संसदें शामिल हैं। सदस्यता की विविध प्रकृति सीपीए को संसदीय समुदाय के भीतर एक अद्वितीय स्थिति प्रदान करती है ताकि राष्ट्रमंडल में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने के तरीके पर एक व्यापक परिप्रेक्ष्य प्रदान किया जा सके। साथ ही ऐसा करने के तरीके पर नए और अभिनव दृष्टिकोणों पर चर्चा की जा सके। राष्ट्रमंडल संसदीय संघ का यह सम्मेलन 06 अक्टूबर तक चलेगा।


Spread the love