प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड आपदा से हुए नुकसान का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद देहरादून में बैठक करेंगे। वह 11 सितंबर को देहरादून आएंगे। पीएम मोदी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश का हवाई सर्वेक्षण किया।

Spread the love

अब वह उत्तराखंड में भी हवाई सर्वेक्षण के लिए आ रहे हैं। सरकार के स्तर से उनके दौरे की तैयारी तेज हो गई है।✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

प्रशासनिक अमला भी पीएम के दौरे के मद्देनजर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सभी व्यवस्थाएं परख रहा है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 11 सितंबर को पीएम का कार्यक्रम वाराणसी में भी है। लिहाजा, वह शाम को करीब चार बजे यहां पहुंच सकते हैं। अभी पीएमओ से पूरा कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।

प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी नैनीताल में 11 से 13 सितंबर के बीच मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाला चिंतन शिविर एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। सचिव नियोजन श्रीधर बाबू अद्दांकी ने चिंतन शिविर स्थगत संबंधी आदेश जारी कर दिया है।

उन्होंने बताया है कि अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित किया गया है जबकि इसका कारण पीएम मोदी का दौरा माना जा रहा है। इससे पहले 25 से 27 अप्रैल के बीच ये प्रस्तावित किया गया था जो स्थगित हुआ था।


Spread the love