देशभर में सितंबर के महीने में भी मानसून नहीं जाने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक कई राज्यों में अभी भी भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 2 दिनों में पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और बंगाल में भारी बारिश का अनुमान है.

Spread the love

कई राज्यों में भारी बारिश से एक बार फिर मानसून की वापसी हो सकती है. आज भी मौसम विभआग ने कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट दिया है.

देहरादून और टिहरी गढ़वाल के लिए रेड अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देहरादून और टिहरी गढ़वाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें आज सुबह 9 बजे तक अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। रेड अलर्ट में 15 मिमी प्रति घंटे से ज़्यादा की भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और 87 किमी/घंटा तक की तेज़ हवाएँ चलने का भी अनुमान है। ये गंभीर मौसम की स्थिति पूरे दिन जारी रहने की उम्मीद है, जिससे और नुकसान और व्यवधान की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज 16 सितंबर 2025 को आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. सुबह के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से तकरीबन 10-15 किलोमीटर तेज हवाएं चल सकती हैं. शाम के समय ये हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम स्पीड से दक्षिण-पूर्व की ओर से चलेंगी.

इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट तहसील में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार देहरादून जनपद में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। जिसके दृष्टिगत जनपद में आज 16 सितम्बर अर्थात मंगलवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने पिथौरागढ़ समेत उत्तराखंड के अन्य जिलों में 16 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग से जारी चेतावनी को देखते हुए पिथौरागढ़ जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने 16 सितंबर यानी मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले के धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट विकासखंड में कक्षा 1 से 12वीं तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन की अवकाश की घोषणा की है। हालांंकि वहीं, 16 सितंबर को होने वाली मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति परीक्षा (कक्षा 6 और कक्षा 9) यथावत संपादित की जाएगी।

पूर्वोत्तर भारत में आएगी बारिश
पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 16- 17 सितंबर 2025 तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जगहों पर हल्की गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में 16-21 सितंबर 2025 तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. असम-मेघालय और नागालैंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल
उत्तराखंड और हिमाचल में भी पिछले कई दिनों में भारी बारिश से काफी तबाही मची है. मौसम विभाग के मुताबिक आज चंपावत, उधम सिंह नगर, देहरादून, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर जैसे जिलों में कई जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी आज 16 सितंबर 2025 को कई जगहों पर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ों के अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई दक्षिण भारत राज्यों में भी झमाझम बारिश होने की संभावना है.

FAQ

दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा ?
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में आज 16 सितंबर 2025 को आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं.

पूर्वोत्तर भारत में कैसा मौसम रहने वाला है?
नागालैंड, मणिपुर, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम में 16-21 सितंबर 2025 तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.🌥 मौसम अपडेट


Spread the love