राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के 30 वर्ष पूर्ण – रुद्रपुर में फोटोग्राफी एवं आर्ट शोकेस का आयोजन

Spread the love


रुद्रपुर, 29 सितम्बर (सू.वि.)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की स्थापना के 30 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस-2025 (09 नवम्बर) को विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा नेशनल फोटोग्राफी एवं आर्ट शोकेस शीर्षक “Justice for All: Through the Lens of Legal Aid” का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम NALSA, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित होगा।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेंद्र कुमार सागर ने बताया कि इस शोकेस का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक यह संदेश पहुँचाना है कि विधिक सहायता नागरिकों के अधिकारों की रक्षा, समुदायों को सशक्त बनाने और न्याय तक सबकी समान पहुँच सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम है। इसके तहत प्रतिभागियों से फोटोग्राफ्स, पेंटिंग्स, स्केचेस और अधिकतम 1 मिनट के लघु वीडियो आमंत्रित किए जा रहे हैं।

प्रतिभागी अपनी रचनाएँ 04 अक्टूबर, 2025 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर को उपलब्ध करा सकते हैं। चयनित प्रविष्टियाँ आगामी 08 व 09 नवम्बर को होने वाली NALSA की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में प्रदर्शित की जाएंगी।

शोकेस की प्रविष्टियाँ इस एकीकृत विषय “सभी के लिए न्याय, निःशुल्क विधिक सहायता के दृष्टिकोण से जुड़ी” होनी आवश्यक हैं। प्रतिभागियों के मार्गदर्शन हेतु प्रदर्शनी को चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

  • Category A: Voices of Dignity (गरिमा की आवाजें) – महिलाएँ, बच्चे, दिव्यांग, बुज़ुर्ग, आदिवासी समुदाय, न्याय तक पहुँच आदि।
  • Category B: Justice Where Life Happens (जहाँ जीवन है, वहाँ न्याय) – प्रवासी मज़दूर, किसान-श्रमिक, अपराध पीड़ित परिवार, गाँव-शहर न्याय आदि।
  • Category C: Pathways of Justice (न्याय के मार्ग) – कैदी/बंदी, जेल सुधार, लोक अदालत/मध्यस्थता आदि।
  • Category D: Horizons Ahead (आगे की दिशाएँ) – ई-सेवाएँ, डिजिटल न्याय, पर्यावरण और ज़मीन से जुड़ा भविष्य आदि।

सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने सभी शिक्षण संस्थानों, कला एवं संस्कृति से जुड़े संगठनों, कलाकारों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अपील


Spread the love