वैदिक ज्योतिष में शनि देव की चाल को बेहद अहम माना जाता है। क्योंकि शनि देव को कर्मफलदाता और न्यायाधीश माना गया है। मतलब वह व्यक्ति को कर्मोंं के अनुसार फल प्रदान करते हैं।

Spread the love

आपको बता दें कि इस साल दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन शनि देव वक्री चाल से गति करेंगे। जिससे कुछ राशियोंं पर शनि देव की विशेष कृपा रहेगी। साथ ही इन राशियों को दिवाली पर आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

शनि देव का वक्री होना मिथुन राशि के जातकों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से करियर और कारोबार के भाव पर वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस अवधि में आपको काम- कारोबार में विशेष तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई जॉब मिलने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को इस समय नई जिम्मेदारियां और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहा जाएगा। व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह समय विस्तार और लाभ का है। नए कॉन्ट्रैक्ट और सौदे मिलने की संभावना है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव की वक्री चाल लाभप्रद सिद्ध हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य स्थान पर वक्री संचऱण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं लंबे समय से जो आर्थिक अड़चनें बनी हुई थीं, वे अब दूर होंगी। साथ ही इस समय आप नया घर या जमीन-प्रॉपर्टी खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं। आपकी कमाई बढ़ेगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं व्यापार में बड़ी डील होने से तगड़ा फायदा होगा। निवेश से लाभ मिल सकता है। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे स्थान पर उल्टी चाल चलेंगे। इसलिए इस समय अगर आपक काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ के योग हैं। वहीं परिवार का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान संपत्ति तथा वाहन खरीद सकते हैं। करियर में तरक्की कर सकते हैं। वहीं जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। साथ ही नौकरी पेशा लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है। दिवाली पर आपका समय अच्छा रहेगा। वहीं आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त होगा।

:मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलसिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलतुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलधनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल✧ धार्मिक और अध्यात्मिक


Spread the love