भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से ब्रेक लिया था. उन्होंने बीसीसीआई को इसकी जानकारी भी दी, हालांकि कारण स्पष्ट नहीं था कि आखिर श्रेयस ने क्यों ये फैसला लिया.

अब 23 अक्टूबर को खेले गए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के बाद उन्होंने खुलासा कर ही दिया कि आखिर उन्होंने टेस्ट से क्यों दूरी बनाई.

श्रेयस अय्यर ने किया खुलासा

एडिलेड मैच खत्म होने के बाद श्रेयस अय्यर से उनके टेस्ट में भविष्य को लेकर सवाल किया गया. साथ ही उनसे पूछा गया कि उन्होंने टेस्ट से ब्रेक क्यों लिया हुआ है. इस पर श्रेयस ने कहा कि उनकी पीठ में समस्या है वह 2 दिन से ज्यादा फील्डिंग नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा,

“जब मैं लाल गेंद वाले मुकाबले खेल रहा हूं तो मैंने महसूस किया कि कुछ ओवर के बाद मेरी इन्टेन्सिटी में कमी आ जाती है. इंटरनेशनल क्रिकेट में आप ऐसा नहीं कर सकते हैं. ज्यादा देर फील्ड पर रहने से मेरी पीठ में समस्या होने लगती है. वनडे में एक दिन फील्डिंग के बाद आराम होता है इसीलिए रिकवरी हो जाती है”

फरवरी 2024 में खेला आखिरी टेस्ट

गौरतलब है कि श्रेयस अय्यर ने आखिरी टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2024 में खेला था. बीच सीरीज में उन्होंने पीठ में दिक्कत बताई थी, इसके बाद उन्हें टीम से बाहर किया गया फिर कभी नहीं चुना गया. हाल ही में श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैचों में कप्तान बनाया गया था. पहला मैच खेलने के बाद उन्होंने दूसरे मुकाबले से नाम वापस ले लिया था.

श्रेयस अय्यर के आंकड़े

श्रेयस अय्यर उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट में शतक जड़ा था. 14 टेस्ट मैचों में उन्होंने 36 की औसत के साथ 811 रन बनाए हैं. जिसमें 1 शतक 5 फिफ्टी शामिल हैं. फिलहाल श्रेयस भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं, जिसके 73 मुकाबलों में उन्होंने 47 की औसत के साथ 2917 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 51 टी20 इंटरनेशनल में 1104 रन अपने खाते में जोड़े हैं.

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा तिहरा शतक लगाने वाला खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया में क्यों 2 बार शून्य पर आउट हुए विराट कोहली? रवि शास्त्री ने बता दी बड़ी वजह🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ

Advertisement