आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स केएल राहुल की जगह संजू सैमसन को ट्रेड कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रायल्स के बीच राहुल और संजू के ट्रेड को लेकर बात हुई है, लेकिन दोनों फ्रेंचाइजियों की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

Spread the love

इस संबंध में जब बीसीसीआई के एक अधिकारी से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि अभी तक हमारे पास इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है। दरअसल, पिछले सत्र में राजस्थान के खराब प्रदर्शन के बाद से खबरें थीं कि राजस्थान अपने कप्तान संजू सैमसन को रिलीज कर सकती है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

कई फ्रेंचाइजियों की नजर

ऐसे में कई फ्रेंचाइजियों की नजरें उन पर हैं, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स अपने इस पूर्व खिलाड़ी को जोड़ने में अधिक दिलचस्पी ले रही है। राजस्थान रायल्स पर दो साल का प्रतिबंध लगने के बाद संजू 2016 और 2017 में दिल्ली कैपिटल्स से खेले थे। तब राहुल द्रविड़ भी बतौर कोच दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े थे।

दिल्ली कर सकती है संजू को ट्रेड

राजस्थान की वापसी के बाद संजू फिर अपनी पुरानी टीम में लौट गए थे। सूत्रों की मानें तो दिल्ली संजू की जगह केएल राहुल को ट्रेड कर सकती है। दिल्ली ने 2024 में हुई मेगा नीलामी में केएल को 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, राहुल में भी कई फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स और केकेआर भी शामिल है।

13 से 15 दिसंबर को हो सकता है ऑक्शन

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी 13 से 15 दिसंबर के बीच हो सकती है। आईपीएल 2026 की ट्रेड विंडो भी खुली है। रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है।🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ


Spread the love