Communication Satellite CMS-03 launching News: दुनिया की शीर्ष 4 अंतरिक्ष शक्ति में शुमार हो चुके भारत ने आज एक और इतिहास रच दिया. भारत ने आज अपने सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 (CMS-03) को अंतरिक्ष में लॉन्च किया.

Spread the love

इस उपग्रह को भारत में विकसित सबसे ताकतवर रॉकेट एलवीएम3 (LVM3) के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया. भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक इस रॉकेट को प्यार से ‘बाहुबली’ कहते हैं. यह लॉन्च न केवल भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक है, बल्कि इसके जरिए भारत ने एक बार फिर यह साबित किया कि अब वह भारी उपग्रहों को भी अपने दम पर अंतरिक्ष में भेजने में पूरी तरह सक्षम है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

भारत का अब तक का सबसे भारी उपग्रह

सीएमएस-03 का वजन करीब 4410 किलोग्राम है. यह अब तक भारत से छोड़ा गया सबसे भारी संचार उपग्रह है. यह उपग्रह जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में भेजा गया. जहां से यह भारत सहित आस-पास के समुद्री क्षेत्रों में संचार सेवाएं उपलब्ध कराएगा.

यह उपग्रह कई बैंडों में काम करेगा. इससे दूरसंचार, मौसम निगरानी और समुद्री क्षेत्रों में संपर्क बनाए रखने की भारत की क्षमताएं बढ़ेंगी.

‘बाहुबली’ रॉकेट की ताकत

इस सैटेलाइट को जिस ‘बाहुबली’ एलवीएम3 रॉकेट के


Spread the love