

रूद्रपुर, 03 नवम्बर 2025 | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल काशीपुर दौरे पर — शहरी विकास सम्मेलन में करेंगे सहभागिता

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार, 04 नवम्बर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 09:30 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा काशीपुर स्टेडियम पहुंचेंगे। इसके बाद वे कार से होटल अनन्या के लिए रवाना होंगे, जहां 09:45 बजे आयोजित “उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष” के अवसर पर होने वाले शहरी विकास सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री धामी सम्मेलन में राज्य के नगर विकास एवं नगरीय निकायों से जुड़े अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद करेंगे तथा शहरी विकास से जुड़ी आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे होटल अनन्या से स्टेडियम हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 10:50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।
(संवाददाता — अवतार सिंह बिष्ट, रुद्रपुर)
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स विशेष संवाद




