जानकारी के मुताबिक पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देर रात डीजी आईएसआई और एनएसए की बैठक बुलाई थी।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
दिल्ली में हुए धमाके के बाद पूरी दुनिया इस हमले की निंदा कर रही है। वहीं पाकिस्तान इसे फाल्स फ्लैग ऑपरेशन बता रहा है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी यूजर्स का कहना है कि भारत ने ही ये धमाके करवाए हैं। वहीं पाकिस्तानियों को अफगान यूजर्स ने कड़ी फटकार लगाई है।
बता दें कि सोमवार शाम दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके चांदनी चौक के पास ही कार में विस्फोट हो गया था। इसमें कम से कम 9 लोगं की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि धमाका इतना भयंकर था कि भूकंप जैसा महसूस हुआ।
ब्रिटेन ने जारी की एडवाइजरी
ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वे भारत और पाकिस्तान की सीमा से कम से कम 10 किलोमीर दूर रहें। इसके अलावा वे जम्मू-कश्मीर की यात्रा ना करें। अमेरिकी दूतावास की तरफ से भी इस हमले की निंदा की गई है और अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बीड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।
इसके अलावा फ्रांस के दूतावास ने भी अपने नागरिकों से सतर्क रहने को और भीड़ से दूर रहने को कहा है। ईरान, मिस्र समेत अन्य देशों ने इस हमले की निंदा की है और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है।

