हार्टफुलनेस संस्था रुद्रपुर द्वारा ‘ग्रीन कान्हा रन’ का सफल आयोजन, 410 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

Spread the love


रुद्रपुर। हार्टफुलनेस संस्था रुद्रपुर द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से समर्थित विश्वव्यापी ग्रीन कान्हा रन का सफल आयोजन आज प्रातः 7:30 बजे मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर में किया गया। यह आयोजन विगत तीन वर्षों से लगातार मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण, वैश्विक शांति और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

रन का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रुद्रपुर श्री नितिन भदौरिया तथा विशिष्ट अतिथि विधायक रुद्रपुर सीए शिव अरोरा, एसपी सिटी क्राइम सुश्री निहारिका तोमर और जिला क्रीड़ाधिकारी श्रीमती जानकी कार्की द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इसके उपरांत स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

कार्यक्रम का संचालन विजय पाल एवं रजत धवन ने किया। आयोजन में यूएनओ मिंडा, गणेशा इकोस्फेयर तथा वेलनेस पार्टनर फिटनेस-25 सहित कई संस्थानों का सहयोग रहा।
हार्टफुलनेस राज्य युवा केंद्र समन्वयक शौर्य अरोड़ा तथा ग्रीन कान्हा रन समन्वयक सोमेन्द्र सिंह मान एवं निखिल मुंजाल के नेतृत्व में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।


प्रतियोगिता के परिणाम

कुल 410 प्रतिभागियों ने तीन श्रेणियों – 6 किमी, 3 किमी एवं फन रेस – में हिस्सा लिया।

6 किमी वर्ग:
1️⃣ दीप मंडल – प्रथम
2️⃣ ओमपाल प्रजापति – द्वितीय
3️⃣ रमन सिंह – तृतीय

3 किमी पुरुष वर्ग:
1️⃣ राजेश सिंह – प्रथम
2️⃣ भावेश कुकरेती – द्वितीय
3️⃣ हिमांश राजपूत – तृतीय

3 किमी महिला वर्ग:
1️⃣ गुंजन बिष्ट – प्रथम
2️⃣ मुस्कान गिरी – द्वितीय
3️⃣ अंजलि – तृतीय

पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया, साथ ही आयोजन में सहयोग देने वाले सभी स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया।


हार्टफुलनेस ध्यान सत्र से मिला सकारात्मक संदेश

रेस के बाद डॉ. सीमा अरोड़ा द्वारा हार्टफुलनेस जागरूकता एवं ध्यान सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस संस्थान दुनिया के 160 देशों में ध्यान के माध्यम से लोगों में आंतरिक शांति और सकारात्मक दृष्टिकोण का विस्तार कर रहा है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री नितिन भदौरिया ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए जीवनशैली में हार्टफुलनेस ध्यान को शामिल करने का सुझाव दिया। वहीं एसपी सिटी क्राइम सुश्री निहारिका तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि वे स्वयं नियमित हार्टफुलनेस ध्यान करती हैं, जिससे उनके दैनिक जीवन में संतुलन और शांति बनी रहती है।


कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों से आए विशिष्टजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, ब्लॉक प्रमुख गदरपुर ज्योति ग्रोवर, गणेशा इकोस्फेयर से जीएम एमपी अवस्थी, डीपीएस विद्यालय के प्रधानाचार्य चेतन चौहान, सिक्स सिग्मा इंस्टीट्यूट के प्रधानाचार्य डॉ. ललित सिंह बिष्ट सहित रिटायर्ड मेजर जयदीप सिंह, विपिन त्रिपाठी, अरविंद गंगवार, कमल सक्सेना, नवतेज, जी एस पाल, मुकेश कुमार, मनमीत, मो. गाजी, अर्जुन सिंह, अनुभव बाठला, मनीष यादव, शिवम, चंदन, तरुण, अरविंद, अनंत, वर्णिका, प्रेरणा, सृष्टि, दिव्यांशु, मानसी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जी एस पाल द्वारा किया गया।


संपूर्ण कार्यक्रम समाज में स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और आंतरिक शांति के संदेश के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।



Spread the love