देहरादून में हाल ही में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बांग्लादेशी नागरिक और उसे फर्जी पहचान उपलब्ध कराने वाली महिला को गिरफ्तार किया। दोनों कई वर्षों से फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर देहरादून में रह रहे थे, और क्लब में नौकरी, किराये के घर, सोशल मीडिया के माध्यम से संबंध, विवाह और अवैध पुनः प्रवेश — पूरा अपराध नेटवर्क एकदम पेशेवर अंदाज़ में चलता रहा। पुलिस की कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन इस खबर ने एक बड़ा सवाल छोड़ा है: यदि देहरादून में यह जाल खुल सकता है, तो उधम सिंह नगर — जहां सबसे अधिक संदिग्ध बांग्लादेशी मूल की आबादी बसाई गई है — वहाँ अब तक कार्रवाई आखिर क्यों नहीं हुई?यह सवाल सिर्फ प्रशासनिक लापरवाही का नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की लोक-सुरक्षा, राजनीतिक शुचिता और लोकतांत्रिक संरचना का प्रश्न है। वोट बैंक की राजनीति को समझे बिना इस सन्नाटे की व्याख्या पूरी नहीं होती।
देहरादून में गिरफ्तारी — रुड़्रपुर में पूरी ख़ामोशी क्यों?देहरादून पुलिस की जांच ने कम से कम एक सत्य उजागर कर दिया — अवैध घुसपैठिए केवल “छिपकर” नहीं रहते, बल्कि फर्जी दस्तावेज़, फर्जी पहचान, दलालों और संदिग्ध नेटवर्क के सहारे अपनी पहचान को भारतीय पहचान में परिवर्तित कर लेते हैं।
जब एक विदेशी नागरिक किसी भारतीय महिला से शादी कर, उसके पूर्व पति के नाम से दस्तावेज़ बनवा ले, क्लब में नौकरी कर ले और किराए के घरों में वर्षों रहकर पकड़ा न जाए — तो यह सिर्फ अपराध नहीं बल्कि प्रणाली पर घाव है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
ऐसी ही परिस्थितियाँ उधम सिंह नगर में मौजूद हैं — लेकिन कार्रवाई लगभग शून्य। यही बात जनता के मन में शक पैदा करती है कि यह चुप्पी संयोग नहीं, संरक्षित मौन है।
उधम सिंह नगर में अवैध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई क्यों नहीं?यदि उत्तराखंड में अभियान चल सकता है, देहरादून में गिरफ्तारी हो सकती है, देपोर्टेशन की प्रक्रिया चल सकती है —
तो उधम सिंह नगर में शिकायतें तो हैं, पर कार्रवाई क्यों नहीं?
उत्तर नीचे दिए चार बिंदुओं में छिपा है:
वोट बैंक का काला समीकरण?उधम सिंह नगर की व्यापक जनसांख्यिकीय वास्तविकता राजनीतिक दलों के लिए “संभावित मतदाता समूह” बन चुकी है। इसका अर्थ साफ है —
यदि जनसंख्या बढ़ती है तो वोट भी बढ़ते हैं।
यदि पहचान पत्र मिलते हैं तो मतदाता-सूची भी बढ़ती है।
और अगर मतदाता-सूची बढ़ती है, तो सत्ता समीकरण भी बढ़ते हैं।
राजनीति से बड़ा आश्रय कहीं नहीं।
दलाल, दस्तावेज़ और संरक्षण नेटवर्क?किराए पर कमरा, राशन कार्ड, आधार कार्ड, निकाय चुनाव पहचान, पासपोर्ट सत्यापन —
जहाँ व्यवस्था में “दलाली” को जगह मिल जाए, वहां अवैध नागरिक वैध नागरिक में बदल जाता है।
कुछ अधिकारियों की चुप्पी और कुछ नेताओं की कृपा मिलते ही राष्ट्रीय सुरक्षा पिघल जाती है।
सबको पता है, किसी को परवाह नहीं” वाला वातावरण?रुड़्रपुर, किच्छा और बाजपुर क्षेत्रों में वर्षों से चर्चा है कि बांग्लादेशी मूल के लोग बड़ी संख्या में रह रहे हैं।
लेकिन रिकॉर्ड क्या कहता है? — लगभग कोई कार्रवाई नहीं।
एक ऐसा विरोधाभास, जिसे या तो नज़रअंदाज़ किया जा रहा है, या दबाया जा रहा है।
जनता की चुप्पी को राजनीतिक स्वीकार्यता मान लिया गया?समस्या का सबसे जोखिम भरा पहलू —
लोग भय, असहजता या असुरक्षा महसूस करते हैं, लेकिन बोलते नहीं।
और जब जनता नहीं बोलती, तब राजनीति इसे “अनुमति” मान लेती है।
भविष्य का ख़तरा — जब पहचान की चोरी राजनीति की सीढ़ी बन जाए?अवैध प्रवासियों का विषय केवल “बाहरी-आंतरिक” का नहीं है।
बल्कि यह इन 6 बड़े खतरों को जन्म देता है:
खतरा प्रभाव?फर्जी दस्तावेज़ राष्ट्रीय सुरक्षा पर चोट
फर्जी वोट लोकतंत्र को भ्रष्ट करना
रोजगार प्रतिस्पर्धा युवाओं के अवसर कम होना
अपराध नेटवर्क क्लब, देह व्यापार, नशा बाजार, तस्करी
धार्मिक एवं सामाजिक तनाव सांप्रदायिक राजनीति को ईंधन
प्रशासनिक प्रणाली का अविश्वास नागरिकों का राज्य से भरोसा टूटना?जब पहचान नागरिक की न होकर “बनाई जा सकती हो” — तब देश सिर्फ नक्शा बनकर रह जाता है।
उत्तराखंड पुलिस की कार्रवाई अब उधम सिंह नगर की परीक्षा है?देहरादून में गिरफ्तारी हुई — लेकिन अब जनता की निगाहें उधम सिंह नगर पर टिक चुकी हैं।
सवाल यह नहीं है कि क्या यहां अवैध बांग्लादेशी हैं?
सवाल यह है कि क्यों उन्हें छुआ तक नहीं जा रहा?यदि दोगुने–तीन गुने संख्या में मौजूद होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है, तो फिर राजनीतिक संरक्षण का संदेह अस्वाभाविक नहीं।एक क्रांति की शुरुआत भी सवाल पूछने से होती है —और आज जनता का सवाल बहुत साफ है:देहरादून में कार्रवाई हो सकती है, तो उधम सिंह नगर में क्यों नहीं?” कार्रवाई नहीं, न्याय चाहिए।समस्या सीमा पार से शुरू होती है
लेकिन अपराध सही पहचान पत्र मिलने से शुरू होता है।
उत्तराखंड की शांति और सुरक्षा को राजनीति के पिंजरे में कैद नहीं होने दिया जा सकता।
राजनीति का कर्तव्य वोट बैंक की रक्षा नहीं —
राज्य और नागरिकों की रक्षा है।
अब ज़िम्मेदारी उधम सिंह नगर पुलिस, जिला प्रशासन और सरकार की है कि:
पहचान पत्र सत्यापन अभियान चले
किराए पर घर रेंट एग्रीमेंट अनिवार्य बनाया जाए
✔ फर्जी दस्तावेज़ गिरोहों पर सीधी कार्रवाई हो
वोट बैंक संरक्षण की राजनीति उजागर की जाए
और अवैध नागरिकों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो
क्योंकि राष्ट्र की सुरक्षा — राजनीति का विषय नहीं, कर्तव्य है।
और जनता चुप हो सकती है — लेकिन आँखें बंद नहीं।

