भारत और साउथअफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्टसीरीज दूसरा मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है . इस मुकाबले के पहले दिन दोनों टीमों के बीच शानदार टक्कर देखने को मिली.

Spread the love

पहले दो सेशन साउथअफ्रीका के नाम रहे, लेकिन तीसरे सेशन में भारत की ओर से दमदार वापसी देखने को मिली. ऐसे में खेल का दूसरा दिन काफी रोमांचक रहने वाला है.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

ऐसा रहा पहले दिन का खेल

भारतीय क्रिकेट टीम इस मैदान पर पहली बार टेस्ट मैच खेलने वाली है. मैच के पहले दिन साउथअफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के खिलाफ स्टंप तक छह विकेट पर 247 रन बनाए. साउथअफ्रीका के लिए ट्रिस्टनस्टब्स ने 49 रन और कप्तान टेंबाबावुमा ने 41 रन बनाए. सेन्युरन मुथुसामी25 और काइल वेरेना एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने तीन विकेट, जबकि जसप्रीतबुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्रजडेजा ने एक-एक विकेट लिया.


Spread the love