

बसंतीपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आदम कद कास्य प्रतिमा की स्थापना केवल एक औपचारिक सरकारी कार्य नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों की राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की प्रतीक है, जिन्होंने आजादी के लिए जीवन समर्पित किया। रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने जिस प्रकार पर्यटन विभाग से 24 लाख की धनराशि स्वीकृत करवाकर यह प्रतिमा बसंतीपुर को समर्पित की, वह जनभावनाओं के सम्मान और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रतिमा स्थापना के समय विधायक का स्वयं श्रमदान करना न केवल प्रशंसनीय, बल्कि जनता के प्रति संवेदनशील नेतृत्व का प्रेरक संदेश है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
सालों से बसंतीपुर क्षेत्रवासी नेताजी की प्रतिमा की प्रतीक्षा कर रहे थे। अब जब यह मांग पूरी हुई है, तो स्वाभाविक है कि क्षेत्र में उत्साह और गर्व का वातावरण है। प्रतिवर्ष 23 जनवरी को मनाई जाने वाली नेताजी जयंती अब और भव्य रूप में आयोजित होगी, और यह स्थान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र बनेगा। स्मारक के सौंदर्यकरण और रेलिंग की योजना इसे पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बनाएगी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापना केवल एक मूर्ति नहीं—यह इतिहास, देशभक्ति और सामूहिक अस्मिता का जीवंत प्रतीक है। ऐसे कार्य राजनीति से ऊपर उठकर समाज को जोड़ते हैं, न कि विभाजित करते हैं।
विधायक शिव अरोरा ने बसंतीपुर में सुभाष चंद बोस की आदम कद कास्य प्रतिमा स्थापित कराई
विधायक स्वयं प्रतिमा स्थापना के दौरान श्रम दान करते हुऐ नजर आये
रुद्रपुर । रुद्रपुर विधानसभा के बसंतीपुर क्षेत्रवासियो की बहुत पुरानी मांग हुई पूरी विधायक शिव अरोरा ने अपनी उपस्थिति में बसंतीपुर में आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद बोस की अदामय कद की 6 फूट ऊंची व 7 कुंतल वजनी कास्य प्रतिमा जो पर्यटन विभाग से 24 लाख की धनराशि से स्वीकृत हुई थी, जिसमे प्रतिमा व सौंदर्य करण का कार्य प्रस्तावित था उसकी स्थापना विधायक ने सामने खड़े होकर अपनी मौजूदगी में करवाई है।
विधायक शिव अरोरा बोले आज उनके स्वयं के लिये बहुत आनंद ओर संतोष का पल है एक बहुत सुन्दर आकर्षित करने वाली हमारे आजादी के नायक करोड़ो भारतीयों के प्रेरणापूंज नेताजी सुभाष चंद बोस की कास्य प्रतिमा बसंतीपुर में स्थापित की गई, जिसको विधायक शिव अरोरा ने पर्यटन विभाग से स्वीकृत करवाया था।
तो वही बसंतीपुर क्षेत्र में इसी स्थल पर 23 जनवरी को हर वर्ष बहुत बड़े स्तर पर नेताजी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई जाती है इससे पूर्व यहाँ प्रतिमा की स्थापना विधायक शिव अरोरा ने अपनी मौजूदगी में करवाई। जिससे इस बार की सुभाष जयंती काफ़ी विशेष ओर नई प्रतिमा के साथ होंगी ओर विशेष बात यह रही प्रतिमा स्थापना के समय विधायक शिव अरोरा स्वयं श्रम दान करते हुऐ स्थानीय लोगो के साथ नजर आये।
विधायक शिव अरोरा ने कहा जल्द यह मंच पर सौंदर्यकरण व रेलिंग लगाने का कार्य पूर्ण होने के बाद भव्य दिव्य रूप से आजादी के नायक करोड़ो भारतीयों में आजादी की अलख जगाने वाले नेताजी सुभाष चंद बोस की प्रतिमा का विधिवत रूप से अनावरण किया जायेगा।
विधायक शिव अरोरा ने कहा मूर्ति स्थापित होते ही लोगो में काफ़ी ख़ुशी का माहौल है ओर निश्चित रूप से ईमानदारी से किये गये प्रयास के परिणाम सदैव जनहित व जनता को संतोष देने वाले होते है।
विधायक शिव अरोरा बोले सुभाष चंद बोस की प्रतिमा लगाने से इस स्मारक की सुंदरता ओर बढ़ गई है।
वही प्रतिमा स्थापना के दौरान जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, गदरपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रीत ग्रोवर, मंडल अध्यक्ष जगदीश विश्वास, राजेश बजाज, प्रधान राजकुमार, राजेंद्र सैनी, अजितेश पाइक, देवास सरकार, अंकुर विश्वास आदि लोग मौजूद रहे।




