उत्तराखंड के सभी जनपदों में आज मौसम शुष्क रहेगा। वही न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 3 दिसंबर तक मौसम का मिजाज इसी तरह से बने रहने की उम्मीद है।

Spread the love

सप्ताह के दौरान प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं कुहासा जा सकता है। प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क बना हुआ है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

मॉनसून की बारिश न होने के कारण सूखी ठंड पड़ रही है। जिसके चलते सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार के साथ-साथ आंखों में ड्राइनेस की समस्या भी बढ़ रही है। बारिश न होने के कारण हवा में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है तो वहीं सूखी ठंड भी खासा परेशान कर रही है। गुरुवार को देहरादून में पूरा दिन तेज धूप खिली रही और दिन के समय सर्दी से धूप ने राहत भी थी।

गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.0 और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर कार्यक्रम तापमान 25.4 और न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.5 और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सर्दियों में सूखी हवाओं के कारण आंखों में ड्राइनेस की समस्या हो रही है। सर्दी, जुकाम जैसी संक्रामक बीमारियों के अलावा अस्पताल में आंखों की ड्राइनेस के समस्या से जूझ रहे लोग भी पहुंच रहे हैं। इस संबंध में चिकित्सकों ने लोगों को घर के अंदर के वातावरण को नियंत्रित रखने की सलाह दी है।

ठंड के मौसम में आंखों में खुजली होने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पानी पीने के लिए भी कहा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में घर से बाहर निकलने पर धूप का चश्मा जरूर पहनें और अपनी आंखों की स्वच्छता बनाए रखें।

हाथों को नियमित रूप से धोकर ही आंखों को छुए। स्क्रीन टाइम कम करने के लिए हर 20 पर आँखों को आराम दें। इससे तनाव और आंखों में सूखापन नहीं होगा। आंखों में ड्राइनेस की समस्या होने पर आंखों में चुभन, पानी आना, और पलके चिपचिपी हो जाती हैं। कम धूप और कोहरे से दृश्यता कम हो जाती है तो वहीं आंखों पर तनाव और थकान भी बढ़ जाती है। जिससे सर दर्द की समस्या भी होती है।
🌥 मौसम अपडेट


Spread the love