आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए आज आईसीसी ने आज शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जिन्हें 5-5 के 4 ग्रुप में रखा गया है.

Spread the love

भारत के ग्रुप में पाकिस्तान, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीम को जगह दिया गया है. भारतीय टीम (Team India) ने पिछली बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 का ख़िताब जीता था. इस बार सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी में भी टीम इंडिया का इरादा वही होगा.

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

भारतीय टीम एक बार फिर टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब अपने नाम करेगी. इसी बीच खबर आ रही है कि टी20 विश्व के लिए आईसीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को बड़ी जिम्मेदारी दी है.

Rohit Sharma को जय शाह ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भारत को टी20 विश्व कप 2024 जीताने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को जय शाह (Jay Shah) ने टी20 विश्व कप 2026 के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. इस बार रोहित शर्मा उसी भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिस भूमिका में पिछली बार युवराज सिंह नजर आए थे. आईसीसी ने रोहित शर्मा को अपनी टूर्नामेंट का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब आईसीसी के लिए इस बड़े टूर्नामेंट को प्रमोट करते हुए नजर आएंगे. अलग-अलग देशों में टूर्नामेंट का प्रमोशन होगा और इसमें अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का अहम किरदार होगा.


Spread the love