दिनेशपुर सहकारी समिति के नवनिर्वाचित बोर्ड ने ली शपथ, विधायक अरविंद पाण्डे व पूर्व विधायक ठुकराल रहे मौजूद
✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
रूद्रपुर। दिनेशपुर बहुउद्देशीय प्रारंभिक कृषि ऋण सहकारी समिति के नवनिर्वाचित बोर्ड को बुधवार को विधिवत शपथ दिलाई गई। आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में गदरपुर विधायक अरविंद पाण्डे, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं पूर्व विधायक प्रेमानंद महाराजन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समिति के अध्यक्ष करनदीप सिंह, उपाध्यक्ष असीम मण्डल तथा संचालक सदस्य सुमित विश्वास, सुनीता देवी, राधिका सरकार, विमला विश्वास, शिवा सिंह, पुनीत, गुरमीत सिंह, गुरमुख सिंह, ओमपाल सिंह और नामित सदस्य रोहित मण्डल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर विधायक अरविंद पाण्डे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि नए बोर्ड के नेतृत्व में समिति की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और प्रभावशीलता और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने आशा जताई कि समिति किसानों और आम सदस्यों के हित में बेहतर कार्य करेगी।
पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह अपने अनुभव के आधार पर समिति को हरसंभव मार्गदर्शन देने को तैयार हैं। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए इसे सशक्त करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र पाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र शर्मा सोनू, अमरीक सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेश कम्बोज, हिमांशु सरकार, गगन सिंह रधावा, के.के. गाबा, त्रिनाथ विश्वास, शराफत, विश्वजीत मण्डल, हरे राम, आकाश बठला, टहल सिंह, मनप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, गुरवंत सिंह, शैलेन्द्र शर्मा, बलजिंदर सिंह बब्बू, मान सिंह, बाबू हालदार, संदीप चीमा, गुरूदर्शन सिंह, सुंदर सिंह, राजेन्द्र सिंह, अतुल शील, सुशील हाल्दार, प्रवीण कुमार, संजीव गुप्ता, विकास बंसल, ललित बिष्ट, आनन्द शर्मा, नारायण गुसाई, दिलवीर सिंह, लविन्दर सिंह, हरदीप सिंह, शिव कुमार, संजय चौहान, सुधीर शंकर मण्डल, विकास सरकार, जयनारायण, लोकनाथ मण्डल, चन्द्रभान, पुनीत गाबा, विजय शंकर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समारोह का समापन आपसी सहयोग और सहकारिता को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
