भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में करारी हार मिली। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहले खेलते हुए केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम ने बोर्ड पर 358 रन टांगे।

Spread the love

इसके बाद भी साउथ अफ्रीका ने मैच अपने नाम कर लिया। ओस की वजह से गेंदबाजों के लिए कुछ खास मदद नहीं थी। साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवर में 4 विकेट से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

बॉलिंग देखकर रोहित शर्मा नाराज हो गएइस मैच के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा पर काफी नाराज दिखे। मैच के 37वें ओवर में एक गेंद पर ही प्रसिद्ध ने 10 रन दे दिए। जब वह ओवर की चौथी गेंद डालने के बाद गेंदबाजी लाइनअप पर लौट रहे थे तब रोहित शर्मा ने उन्हें बीच में रोक लिया। रोहित ने हाथ के इशारों और जोशीले अंदा में उन्हें अपनी गेंदों की लंबाई और दिशा सुधारने की सलाह दी।

इसी दौरान वहां दूसरे तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी आ गए। रोहित ने कुछ समय तक दोनों को काफी समझाया। वह काफी नाराज नजर आ रहे थे। इसका थोड़ा असर भी दिखा और एक गेंद पर 10 रन देने वाले प्रसिद्ध ने आखिरी दो गेंदों पर सिर्फ एक रन खर्च किया। हालांकि इसके बाद भी ओवर में 16 रन बने।

विराट और रुतुराज पर मार्करम की पारी भारी पड़ीदक्षिण अफ्रीका ने 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। सलामी बल्लेबाज एडन मार्करम ने 110 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके आउट होने के बाद ब्रिट्जके और डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला। ब्रेविस ने सिर्फ 34 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। ब्रिट्जके ने 64 गेंद पर 68 रन बनाए। अंत में कॉर्बिन बॉश ने 15 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। इससे पहले भारत के लिए विराट कोहली और रुतुराज गायकवाड़ ने शतकीय पारी खेली थी।


Spread the love