आज (06 दिसंबर, 2025) भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज विशाखापट्टन में खेला जा रहा है।

Spread the love

केएल राहुल की कप्तानी में सीरीज में खेले रही टीम इंडिया को रांची में खेले गए मुकाबले में 17 रन से जीत मिली थी इसके बाद रायपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और सीरीज में हार जीत का फैसला विशाखापट्टनम में होगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान केएल राहुल (KL Rahul) के हाथों में है वहीं दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) संभाल रहे हैं। तीसरा वनडे मैच दोपहर 1:30 बजे से से शुरू होगा और मैच का टॉस 1:00 बजे होगा। आज भारतीय टीम सिर्फ और सिर्फ जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी ताकि ना सिर्फ मैच बल्कि सीरीज 2-1 के अपने नाम कर सके।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच भिड़ंत (IND vs SA Head to Head in ODI)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज वनडे सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले इस फॉर्मेट में दोनों टीमों के एक दूसरे के खिलाफ ट्रैक रिकॉर्ड व आंकड़ों की बात कर लेते हैं। आज तक वनडे इतिहास में ये दोनों टीमें 96 मैचों में टकरा चुकी है। इन मैचों में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम को 52 बार मात दी है। वहीं, भारत ने द.अफ्रीका को 41 वनडे में हराया है। मौजूदा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज भारत में खेली जा रही है तो यहां से जुड़े आंकड़े भी जान लीजिए। भारत में आज तक दोनों टीमों के बीच 34 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 19 मैचों जीत दर्ज की है, जबकि मेहमान साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को उन्हीं के घर में 15 मैचों में शिकस्त दी है।


भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे की पिच रिपोर्ट (IND vs SA 3rd ODI Pitch Report Today Match)

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर खेले गए पिछले दो एकदिवसीय मुकाबलों में स्कोर में बड़ा अंतर देखने को मिला है। दिसंबर 2019 में जहां भारतीय टीम ने इस मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 387 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था वहीं मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 117 रन पर भी ढेर हो गई थी। ऐसे में साफ तौर पर पिच कैसा व्यवहार करेगी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए हैं। टीमों हर बार 300 के आंकड़े को पार करने में सफल रही हैं। ऐसे में कांटे की टक्कर के बीच ऐसा विशाखापट्टनम में भी होती दिख सकता है। हालांकि पिच की भूमिका निर्णायक मुकाबले में अहम रहेगी। विजाग का मैदान छोटा है और यहां पहले भी कई हाई-स्कोरिंग मुकाबले खेले जा चुके हैं। विशाखापट्टनम में भारतीय टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। यहां खेले 10 वनडे में से 7 में भारतीय टीम को जीत मिली है जबकि केवल 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच टाई समाप्त हुआ। विजाग में रन तो जमकर बनते हैं लेकिन चार बार केवल 300 रन का आंकड़ा पार हुआ है। तीन बार भारतीय टीम यहां ऐसा कर सकी है और दो मैच में उसे जीत मिली और एक मैच टाई रहा। 300 रन के आंकड़े को पार करके यहां अबतक कोई भी टीम जीत नहीं दर्ज कर सकी है। ऐसे में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 से ज्यादा का स्कोर खड़ा करना होगा। ऐसा करके ही वो अपनी जीत सुनिश्चित कर सकती है। हालांकि रांची और रायपुर की तरह यहां भी दूसरी पारी में ओस गिरेगी लेकिन इसका असर मैच पर कितना पड़ेगा ये तो वक्त ही बताएगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीमें (India and South Africa ODI Series Squads)

भारतीय क्रिकेट टीम:

केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी , रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के और केशव महाराज।

आज विशाखापट्टनम में कैसा रहेगा मौसम (Vizag Weather Today)

विशाखापट्टनम में आज मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। बारिश की संभावना यहां बिलकुल भी नहीं है। मैच दोपहर एक बजे शुरू होगा उस वक्त तापमान 27 डिगी सेल्सियस रहने की संभावना है। शाम होते होते मैदान पर उमस हो जाएगी। ऐसे में खिलाड़़ियों को थोड़ी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। रात होते होते उमस बढ़ती जाएगी। मौसम साफ रहेगा इसलिए ओस के भी पड़ने की संभावना है। जो मैच में सीधे तौर पर दूसरी पारी में असर डालेगी।


Spread the love