नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर तुषार शर्मा हत्याकांड के आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी और मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में पकड़े जाने पर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली की सराहना की।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपराधी चाहे किसी भी धर्म या वर्ग का हो, उसे सीधे सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है और राज्य में अपराधियों को किसी भी कीमत पर शरण नहीं दी जाएगी।
युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री गणेश ठुकराती ने कहा कि उत्तराखंड कौमी एकता का गुलदस्ता है और यहां किसी भी प्रकार का सांप्रदायिक माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड अपराध मुक्त होकर रहेगा।
इस अवसर पर पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा, जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे, चंपावत प्रभारी हिमांशु बिष्ट, सभासद नीरज रस्तोगी, भुवन जोशी, हरीश चुफाल, सिद्ध गुप्ता, चंद्रशेखर गुप्ता, इशू ठाकुर, अर्पित कॉलोनी, शुभम पटवा, राहुल सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीओ विमल रावत एवं एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी से मुलाकात कर अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शेष आरोपियों पर भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो एक मिसाल बनेगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की, संयम बरतने की अपील की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान पूर्व नगर मंडल महामंत्री मनोज वाधवा ने स्थानीय प्रशासन से स्मैक तस्करों के सिंडिकेट और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

