कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस का सशक्त संदेशअंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सीबीआई जांच की मांग तेज

Spread the love


रुद्रपुर। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस पार्टी ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग को फिर मजबूती से उठाया। कांग्रेस नेताओं ने इसे केवल एक हत्या का मामला नहीं, बल्कि सत्ता-संरक्षण और वीआईपी संस्कृति का प्रतीक बताया। उनका कहना था कि जब पूरा उत्तराखंड जानता है कि साजिश की जड़ें कहां हैं, तब राज्य पुलिस की सीमित जांच जनता को संतुष्ट नहीं कर सकती।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर, ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी उत्तराखंड)


कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कलेक्ट्रेट परिसर “VIP को बचाना बंद करो”, “अंकिता को न्याय दो” और “सीबीआई जांच कराओ” जैसे नारों से गूंज उठा। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर जांच को सीमित रखे हुए है, ताकि प्रभावशाली लोगों तक कानून का शिकंजा न पहुंचे।
कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “पूरा देश जानता है कि VIP कौन था, लेकिन सरकार और पुलिस को सबूत नहीं मिल रहे—यह सबसे बड़ा मज़ाक है।” उनका आरोप था कि यदि यही अपराध किसी आम व्यक्ति से जुड़ा होता, तो अब तक नाम उजागर हो चुका होता और सख्त कार्रवाई भी हो गई होती। लेकिन VIP से जुड़े होने के कारण जांच की रफ्तार और दिशा दोनों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने चेतावनी भी दी कि यदि न्याय की मांग को दबाने की कोशिश हुई, तो VIP से जुड़े ऑडियो और अन्य साक्ष्य सार्वजनिक किए जाएंगे। कांग्रेस का कहना है कि पहले भी सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो और चैट्स में “VIP गेस्ट” और दबाव की बातें सामने आ चुकी हैं, ऐसे में सरकार को निष्पक्ष सीबीआई जांच से डरना नहीं चाहिए।
इस आंदोलन की खास बात यह रही कि यह केवल राजनीतिक दायरे तक सीमित नहीं रहा। रुद्रपुर के बाजार में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता संजय जुनेजा द्वारा कराया गया मुंडन भी चर्चा का विषय बना, जिसे कांग्रेस ने नैतिक प्रतिरोध का प्रतीक बताया। पार्टी नेताओं का कहना था कि जब व्यापारी वर्ग भी सड़कों पर उतर आए, तो यह साफ संकेत है कि अंकिता का मामला पूरे समाज की चेतना से जुड़ चुका है।
धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से तिलक राज बेहड़, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ,मोहन खेड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय जुनेजा, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता जेपी जनार्दन, जेपी सिंह, सौरभ बहेड़, देवेंद्र शाही, पार्षद परवेज कुरैशी,हितेश शर्मा, किन्नू शुक्ला।राहुल गांधी ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष फरीद अहमद मंसूरी यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा भुल्लर परवेज कुरैशी सद्दाम अंसारी सोफिया नाज मनोज चौधरी बंटी पपनेजा इमरान मलिक हसनैन मलिक बबलू चौधरी परवेज मलिक मोहनखेड़ा , दिनेश पंत,महेंद्र रौतेला, इंदर सिंह रौतेला,राकेश कोली तरुण नेगी फरमान सिद्दीकी ममता रानी मोनिका डाली प्रीति सन भीम ठुकराल गुलशन सिंधी सचिन आनंद  सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शामिल रहे।
प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के मद्देनज़र कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य चैनल को पुलिस सुरक्षा में बंद कर दिया गया।
कांग्रेस ने दो टूक कहा कि जब तक अंकिता भंडारी को पूरा न्याय नहीं मिलेगा, तब तक पार्टी का संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा।

खबर अपडेट की जा रही है अभी नाम भी डाले जाएंगे


Spread the love