रुद्रपुर में सरदार पटेल जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया महापुरुषों को नमन


रुद्रपुर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर रुद्रपुर में अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। आवास विकास स्थित पटेल पार्क में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। वहीं गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पटेल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही आजादी के बाद देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका जीवन आज भी युवाओं को राष्ट्रहित, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स उत्तराखंड उत्तर प्रदेश, संपूर्ण भारत, देश-विदेश, खेल, आध्यात्मिक, राजनीतिक और जन सरोकारों की खबरें।


वहीं गांधी पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर ठुकराल ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के राजनीतिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत नेतृत्व हमेशा याद किया जाएगा।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके विचार और नेतृत्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जनसेवा और देशहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान पूर्व मेयर प्रत्याशी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मोहन खेड़ा,राजवीर सिंह विर्क, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संजय ठुकराल, आनंद शर्मा, सुनील चुघ, अजय नारायण सिंह, विक्रम विर्क, आकाश बठला, दिनेश कोली, राम सेवक कोली, ललित बिष्ट, सतीश अरोरा, सतीश गंभीर, सुभाष धमीजा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, मोहन खेड़ा, दिनेश पंत, ज्योति टम्टा, रणजीत सिंह राणा, केरु मंडल, विक्रमजीत सिंह विक्की, अनूप देवनाथ, सद्दाम पाशा, प्रदीप यादव, आसित बाला, सरबजीत सिंह फौजी, भूपेश सोनी, विकास विश्वास, जितेंद्र कोली, महेश कोली, मोनिका ढाली, उमा सरकार, फरमान सिद्दीकी, बाबू विश्वकर्मा, छत्रपाल वाल्मीकि, संजय आइस, जमुना प्रसाद, जगदीश दास, उमर खान एवं राधेश्याम बंसल सहित तमाम गणमान्य लोग एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स | अवतार सिंह बिष्ट, उत्तराखंड | देश-दुनिया की खबरों पर नजर