18 January 2026: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल (Dainik Rashifal) की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा।

Spread the love

क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

मेष दैनिक राशिफल: आज नौकरी पेशावालों को लाभ का अवसर मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख- संतोष की अनुभूति होगी। पत्नी, पुत्र और बुजुर्गवर्ग की तरफ से लाभ होगा। मित्रों के साथ रमणीय पर्यटन होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल: आज आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। धन की लेनदेन में सावधान बरतने की सलाह दी जाती है। गलत दलील बाजी और वाद-विवाद तथा संघर्ष खड़ा करेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी की किसी बात पर आपको गुस्सा भी आ सकता है। व्यापार क्षेत्र में लाभ होगा। करियर में भी आपको अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

सिंह दैनिक राशिफल: आज सर्दी और कफ या फिर बुखार आ सकता है। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें।

कन्या दैनिक राशिफल: आज संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। तन-मन में स्फूर्ति और प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में वृद्धि होगी। दलाली, ब्याज, कमिशन द्वारा आपकी आय में वृद्धि होगी। भागीदारी में लाभ होगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन में आनंद की अनुभूति होगी। भेंट-सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज सायंकाल में घरवालों के साथ हास्य विनोद हो सकता है। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल: आज अपने खर्च में कटौती करें। आप बेबाकी से अपने विचारों को रखेंगे। कुटुंब में शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। परिजनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल: आज साहित्य लेखन में आपकी सृजनात्मकता प्रकट कर सकेंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है। प्रेमीजनों और प्रिय व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त कर सकेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल: आज समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है।

मीन दैनिक राशिफल: आज परिवार में मेल-जोल बना रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता बनी रहेगी। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। नौकरी में साथी कर्मचारी सहयोग देंगे।


Spread the love