नैनीताल। शहर में मौसम ने शुक्रवार दोपहर को करवट बदली और ऊंची चोटियों में मौसम का पहला हिमपात हो गया जबकि देर सायं नगर के निचले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। हिमपात की सूचना मिलते ही ठंड में होटलों में दुबके पर्यटक ऊंचाई की ओर से निकल पड़े।

Spread the love

हिमालय दर्शन में बर्फबारी में पर्यटकों ने खूब मस्ती की। नयना पीक सहित स्नोव्यू, हिमालय दर्शन में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बर्फबारी से शनिवार से पर्यटकों की भीड़ उमड़ना तय है, जिससे कारोबारी उत्साहित हैं।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी

वहीं शनिवार को नैनीताल में घने बादल छाए रहे। किलबरी पंगोट, हिमालय दर्शन सहित ऊपरी इलाके बर्फ से पटे दिखे। नैनीताल में बीती रात हिमालय दर्शन में बर्फ में वाहन फंस गए। शनिवार को बुलडोजर से मार्ग खोला जाएगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार को भी हिमपात के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। बर्फबारी के चलते नगर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम की पहली बर्फबारी से पर्यटक झूम उठे और उन्होंनें खूब मस्ती की।

शहर की ऊंची चोटियों पर हिमपात शाम चार बजे शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी था। स्नोव्यू, नयना पीक, टिफिन टॉप, किलबरी और हिमालय दर्शन की चोटियों में हिमपात हुआ है।

हिमपात की खबर मिलते ही सैलानियों का ऊंची चोटियों में पहुंचना शुरू हो गया और बर्फ के गोले बनाकर एक दूसरे में फेंकने लगे। देर शाम तम तक सैलानियों ने हिमपात का खूब लुत्फ उठाया।

देर शाम नगर की निचले क्षेत्रों में भी हिमपात शुरू हो गया और सैलानियों की बर्फबारी की मुराद पूरी हो गई।

इस बीच नगर क्षेत्र में बारिश शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक जारी थी। नगर में हल्की से मध्यम बारिश निरंतर जारी है। हिमपात के चलते कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है।

मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डा सीएस तोमर के अनुसार शनिवार दोपहर तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना रहेगी।


Spread the love