

यह टी-20 फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट की सबसे शर्मनाक हारों में से एक बन गई। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में ही 114 रन पर ढेर हो गई।

✍️ अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी
भारत-पाक मैच के 3 हीरो, जो पाकिस्तान की ‘काल’ बन गए
ईशान किशन
जब भारत को पहला झटका जल्दी लग गया और अभिषेक शर्मा जीरो पर आउट हो गए, तब लगा कि शुरुआत खराब हो गई है। लेकिन ईशान किशन ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने सिर्फ 27 गेंद में फिफ्टी पूरी कर ली और 40 गेंद में 77 रन ठोक दिए। यह पारी मैच की दिशा बदलने वाली साबित हुई। तिलक वर्मा के साथ उनकी 87 रन की पार्टनरशिप ने भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
जसप्रीत बुमराह
पाकिस्तान जब लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो उन्हें अच्छी शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ही ओवर में दो बड़े विकेट निकालकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। सईम अयूब और कप्तान सलमान आगा को जल्दी आउट करके उन्होंने मैच वहीं खत्म कर दिया।
हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या ने नई गेंद से भी विकेट लिया और आखिर में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर उस्मान तारिक को बोल्ड कर मैच खत्म किया। उन्होंने 3 ओवर में सिर्फ 16 रन देकर 2 विकेट लिए और पाकिस्तान को पूरी तरह हार की ओर ढकेल दिया।
पाकिस्तान से जुड़े 5 शर्मनाक रिकॉर्ड
- टी20 वर्ल्ड कप में भारत से अब तक की सबसे बड़ी हार हुई है। 176 का लक्ष्य चेज करते हुए 114 पर ऑलआउट पर हो गई। टी20 में भारत के खिलाफ पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है।
- पाकिस्तान की टूर्नामेंट इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी हार है।
- पाकिस्तान ने 20 ओवर के मैच में 18 ओवर स्पिन डलवाए, फिर भी मैच नहीं बचा पाए।
- पाकिस्तान को 17 साल से टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ जीत नहीं मिली है।
- 176 रनों का पीछा करने उतरी पाक टीम के 7 बैटर डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाएं। साहिबजादा फरहान जीरो, सैम अयूब 6, कप्तान सलमान अली आगा 4, बाबर आजम 5 रन ही बना सकें।
🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ




