

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioHotstar पर इस मैच की व्यूअरशिप इतनी ज्यादा रही कि पुराने सारे रिकॉर्ड पीछे छूट गए। जब न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट गिरा और भारत ने खिताब अपने नाम किया, उस वक्त करीब 74.5 करोड़ लोग एक साथ मैच देख रहे थे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में और बढ़ गई भीड़
मैच खत्म होने के बाद भी दर्शकों की दिलचस्पी कम नहीं हुई। प्रेजेंटेशन सेरेमनी के दौरान व्यूअरशिप और बढ़ गई। आंकड़ों के मुताबिक उस समय करीब 79.1 करोड़ लोग लाइव स्ट्रीम से जुड़े हुए थे। यानी भारत की जीत का जश्न सिर्फ स्टेडियम में नहीं, बल्कि दुनिया भर के मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर भी दिखाई दे रहा था।
मैच शुरू होने से पहले ही दिख गया था क्रेज
फाइनल शुरू होने से पहले ही माहौल बन चुका था। मैच से पहले सिंगर Ricky Martin की परफॉर्मेंस के दौरान करीब 2.1 करोड़ लोग ऑनलाइन थे। टॉस तक आते-आते यह संख्या 4.2 करोड़ तक पहुंच गई। यानी मुकाबला शुरू होने से पहले ही करोड़ों लोग अपनी स्क्रीन के सामने बैठ चुके थे।
फाइनल मैच जैसे-जैसे बढ़ा, व्यूअरशिप बढ़ती गई
फाइनल मैच आगे बढ़ने के साथ दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ती गई। भारत की पारी खत्म होते-होते करीब 43.9 करोड़ लोग लाइव देख रहे थे। इनिंग्स ब्रेक के दौरान यह आंकड़ा 44.3 करोड़ हो गया। जब न्यूजीलैंड ने लक्ष्य का पीछा शुरू किया तो व्यूअरशिप 49.9 करोड़ तक पहुंच गई। पहले ओवर के अंत तक ही यह संख्या 50 करोड़ से ज्यादा हो चुकी थी। इसके बाद जैसे-जैसे मैच क्लाइमेक्स की तरफ बढ़ा, वैसे-वैसे लोग और ज्यादा जुड़ते चले गए।
क्रिकेट मैच के पुराने सारे रिकॉर्ड पीछे छूट गए
इस फाइनल ने कई पुराने व्यूअरशिप रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। इससे पहले भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल के दौरान करीब 6.5 करोड़ का पीक व्यूअरशिप रिकॉर्ड था। वहीं. 2023 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान 5.9 करोड़ का रिकॉर्ड बना था। लेकिन इस बार का आंकड़ा इन सब से बहुत आगे निकल गया।🏏 क्रिकेट हाइलाइट्स, स्कोर और बहुत कुछ




