राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान की दिशा में पहल, मेयर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री से की हाउस टैक्स माफी की मांग

Spread the love

एस के नैय्यर, जिला महामंत्री,उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद


रुद्रपुर। नगर निगम रुद्रपुर के मेयर विकास शर्मा ने उत्तराखंड राज्य गठन आंदोलन से जुड़े आंदोलनकारियों को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami को पत्र भेजकर उनके हाउस टैक्स को माफ करने की मांग की है।
नगर निगम की ओर से जारी पत्र संख्या 1033/2025-26 दिनांक 11 मार्च के माध्यम से मेयर विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उधम सिंह नगर जिला उत्तराखंड राज्य गठन आंदोलन परिषद ने 14 फरवरी 2026 को नगर निगम कार्यालय में आवेदन देकर राज्य आंदोलनकारियों के हाउस टैक्स माफी की मांग की थी।
मेयर ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि नगर निगम रुद्रपुर की बोर्ड बैठक दिनांक 9 अक्टूबर 2023 में प्रस्ताव संख्या 37(19) के अंतर्गत इस विषय पर चर्चा हुई थी, जिसे बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया था।
मेयर ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलनकारियों के सम्मान में उनके मकानों का हाउस टैक्स माफ करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं।


Spread the love