2027 विधानसभा चुनाव के लिए क्षेत्रीय दल एकजुट, “उत्तराखंड महा गठबंधन (UMG)” बनाने पर सहमति

Spread the love



देहरादून। देहरादून स्थित स्काई गार्डन में शनिवार को विभिन्न क्षेत्रीय दलों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संयोजन हिमालय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शंकर दत्त सती तथा उत्तराखंड समानता पार्टी के युवा अध्यक्ष आशुतोष कोठारी ने किया। इस दौरान उपस्थित दलों ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनता के सामने एक सशक्त क्षेत्रीय विकल्प प्रस्तुत करने के उद्देश्य से “उत्तराखंड महा गठबंधन (UMG)” बनाने पर सहमति व्यक्त की।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव “उत्तराखंड महा गठबंधन” के बैनर तले लड़ा जाएगा। साथ ही यह भी तय किया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें चुनावी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, ताकि प्रदेश की राजनीति में स्थानीय नेतृत्व को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि कुछ दलों के किसी कारणवश बैठक में शामिल न हो पाने के कारण गठबंधन की अगली बैठक एक सप्ताह बाद पुनः आयोजित की जाएगी, जिसमें अन्य क्षेत्रीय दलों को भी आमंत्रित कर गठबंधन को और व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। साथ ही यह तय किया गया कि गठबंधन में शामिल सभी दल भविष्य में “उत्तराखंड महा गठबंधन” के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही कार्य करेंगे।
बैठक में हिमालय क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय बिष्ट, राष्ट्रीय महासचिव शंकर सती, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य धनेश कोठारी, प्रदेश महासचिव डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट, पौड़ी जिला उपाध्यक्ष रवींद्र जुयाल, समानता पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बलबीर सिंह भंडारी, महासचिव टी.एस. नेगी, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीधर प्रसाद नैथानी, एल.पी. रतूड़ी, पंकज बिष्ट, जे.पी. कुकरेती, चंदन सिंह नेगी, जन अधिकार पार्टी की हेमा भंडारी, एडवोकेट अभिषेक बहुगुणा, अजय नारायण शर्मा, आरआरपी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, स्वाभिमान मोर्चा के यमुनाघाटी अध्यक्ष अमीन सिंह, यूएसपी के वी.पी. नौटियाल, केतन ध्यानी, जेएपी के वी.के. धस्माना, अभिषेक धस्माना तथा के.पी. अवस्थी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के अंत में यह भी घोषणा की गई कि जल्द ही “उत्तराखंड महा गठबंधन (UMG)” की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, जिससे आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जा सके।


Spread the love