

रुद्रपुर।शिवसेना कुमाऊँ मंडल के नेतृत्व में सोमवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में यूसीसी और आरक्षण व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों को लेकर सभा आयोजित की गई। सभा के बाद शिवसैनिकों ने गांधी पार्क से जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और जिला अधिकारी उधम सिंह नगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
इस दौरान कुमाऊँ मंडल प्रमुख पूरन चंद्र भट्ट के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने केंद्र सरकार से नए यूजीसी कानून को वापस लेने, जातिगत आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने तथा आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। साथ ही पूरे देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की मांग भी की गई।
सभा में संगठनात्मक विस्तार की भी घोषणा की गई। पार्टी के प्रति निष्ठा और सक्रिय कार्यों को देखते हुए सुरेश टम्टा को पदोन्नति देकर कुमाऊँ मंडल संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही महेश राम को जिला चम्पावत का संगठन मंत्री और विनोद सिंह नेगी को पिथौरागढ़ जिले का संयोजक नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नरेश कुमार, जिला महासचिव बसंत कुमार पाहुजा सहित कुमाऊँ मंडल के अनेक शिवसैनिक मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में सक्रिय अभियान चलाया जाएगा और जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाई जाती




