बाक्स ऑफिस पर हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है. इन फिल्मों के बीच क्लैश होना तो लाजिमी ही है. ऐसे ही 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज हुई जिसका बोलबाला भी बहुत ज्यादा है.

Spread the love

इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक और फिल्म रिलीज हुई है, वो है पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’. इन दोनों ही फिल्मों को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं. आइये बताते हैं दोनों फिल्मों का चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस समय ट्रेंड में चल रही है. फिल्म का ओवरऑल कलेक्शन देखा जाए तो इसने बॉक्स ऑफिस में चार ही दिनों में कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं. फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के चौथे दिन 92.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये कलेक्शन सभी भाषाओ का मिलाकर है. इसे मिलाकर ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो रात 8:30 बजे तक इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 431.7 करोड़ रुपये हो गया है.

‘उस्ताद भगत सिंह’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पवन कल्याण की ये फिल्म तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है. ऐसे में इसका कलेक्शन केवल एक ही भाषा में देखा जा सकता है. पवन कल्याण की फैन फॉलोइंग तेलुगू भाषा की ऑडियंस के बीच भयंकर है. ऐसे में इस फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक चौथे दिन 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हालांकिये कलेक्शन पिछले द दिनों के हिसाब से थोड़ा कम ही है. फिल्म का कुल कलेक्शन रात 8:30 बजे तक 58.40 करोड़ रुपये हो गया है.

‘धुरंधर 2’ vs ‘उस्ताद भगत सिंह’ तमिल भाषा क्लैश
तेलुगू भाषा में रणवीर सिंह के ऊपर पवन कल्याण की फिल्म भारी पड़ रही है. ‘धुरंधर 2’ के कलेक्शन से केवल तेलुगू भाषा का कलेक्शन देखें तो चौथे दिन इस फिल्म ने तेलुगू भाषा में सैकनिल्क के मुताबिक 3.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. तो वहीं पवन कल्याण की फिल्म ने चौथे दिन 5.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ऐसे में इस भाषा में पवन कल्याण, रणवीर सिंह को पटखनी दे रहे हैं.

बात करें ‘धुरंधर 2’ के हिंदी भाषा के कलेक्शन की तो इस फिल्म ने चौथे दिन केवल हिंदी भाषा में ही रात 8 बजे तक 86.64 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. हिंदी भाषा में तो ये फिल्म धमाल मचा रही है. लेकिन तेलुगू भाषा में इन दोनों फिल्मों के बीच अच्छी- खासी टक्कर चल रही है.


Spread the love