

केमू की बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के डीडीहाट जा रही थी। दुर्घटना भवाली से करीब 5 किलोमीटर दूर खुपी क्षेत्र में ज्योलीकोट रोड स्थित भूमियाधार मंदिर के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
पलटने से पहले बस ने दो वाहनों को मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि हादसे से पहले बस ने दो वाहनों को भी टक्कर मारी थी| एसडीआरएफ के एसआई मनीष भाकुनी ने बताया कि बस हल्द्वानी से डीडीहाट के लिए रवाना हुई थी, तभी रास्ते में बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में घायल 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, 2 अन्य घायलों का इलाज भवाली अस्पताल में चल रहा है। हादसे में 44 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है, उसकी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, उसकी पहचान की कोशिश जारी है। ड्राइवर और कंडक्टर की हालत गंभीर है, जिन्हें हल्द्वानी भेजा गया है।




