पंतनगर और रुद्रपुर में बाबा साहेब को नमन: 46 लाख से बनेगा अंबेडकर पार्क, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने दी श्रद्धांजलि! रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा ने किया माल्यार्पण

Spread the love


पंतनगर/रुद्रपुर। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पंतनगर और रुद्रपुर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पंतनगर में अंबेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण और बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन किया गया, वहीं रुद्रपुर में जनप्रतिनिधियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पंतनगर में 46 लाख की परियोजना का भूमि पूजन

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


पंतनगर स्थित अंबेडकर पार्क में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने 46 लाख रुपये की लागत से बाबा साहेब की अष्टधातु की आदमकद प्रतिमा स्थापना एवं पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. दीपा विनय और नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला भी उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए बताया कि 13 अक्टूबर 2024 को किच्छा में आयोजित जनसभा में उनके अनुरोध पर यह घोषणा की गई थी, जिसे अब धरातल पर उतारा जा रहा है। इस कार्य के लिए कुमाऊं मंडल विकास निगम को धनराशि अवमुक्त कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समानता और समरसता के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी और यह स्थल सामाजिक जागरूकता का केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर अंबेडकर समिति पंतनगर के अध्यक्ष रामाशीष सहित मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, ईश्वरपाल सिंह चौहान, त्रिलोकी मिश्रा, डॉ. अजय प्रभाकर, महेंद्र बाल्मीकि, सचिन शर्मा, हरि किशोर यादव, रवि कुमार, सागर वाल्मीकि, गौरव गंगवार, गौरव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अल्केश रघुवंशी, रजनीश गंगवार, सर्वेश राय, राजेंद्र भट्ट, अशोक गुप्ता, अनिल यादव, डीएन यादव, लक्ष्मी डिमरी, सौरव गंगवार, मनोज कुमार, राकेश शर्मा, पुरुषोत्तम चौहान, सौरव प्रताप सिंह, संत कुमार यादव, मोनू गुप्ता, राम अवतार वाल्मीकि, संदीप चौहान, विनोद कुमार, रजनीकांत, राम आशीष, आशीष ढंडा, भीम सिंह, हरेंद्र यादव, धर्म सिंह यादव, धर्मा उरांव, अंगद यादव, संदीप अरोरा, गोल्डी गोराया, मुकेश कोली, नितिन बाल्मीकि, मोहन पाण्डे, जगदीश कांडपाल, मीना शर्मा, संध्या झा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक मौजूद रहे।
रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा ने किया माल्यार्पण
वहीं रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने शोषित, वंचित और दलित वर्ग के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उनके द्वारा निर्मित संविधान के कारण भारत आज विश्व पटल पर एक सशक्त लोकतंत्र के रूप में स्थापित है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का योगदान देश कभी नहीं भूल सकता और उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है।
इस दौरान भाजपा काशीपुर जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला, देवभूमि व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता, मुकेश पाल, पार्षद राजेश जग्गा, पवन राणा, धर्म सिंह कोली, सुनील वाल्मीकि, चन्द्रसेन चंदा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बिट्टू चौहान, संदीप राव, राजेश कामरा, मनोज मदान, जीतेन्द्र संधू, विकास सागर, विजेंद्र सागर, सुनील सिंह, डीके गंगवार, सुदीप डे, विष्णु सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समापन:
पंतनगर में विकास कार्यों की शुरुआत और रुद्रपुर में श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के माध्यम से बाबा साहेब की जयंती को सामाजिक समरसता और विकास के संकल्प के रूप में मनाया गया।


Spread the love