रुद्रपुर में वुडबॉल टीम चयन ट्रायल का दूसरा चरण संपन्न, 30 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Spread the love


रुद्रपुर। वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वाधान में मंगलवार को जैन ग्लोबल स्कूल के क्रीड़ा प्रांगण में वुडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु उत्तराखंड टीम के चयन का द्वितीय चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे पूर्व प्रथम चरण का चयन ट्रायल 12 अप्रैल 2026 को एस.सी. गुड़िया लॉ कॉलेज में आयोजित किया गया था।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


संघ के पदाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय चरण के ट्रायल में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस चरण में कुल 30 खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय चरण में चयनित खिलाड़ी आगामी 14 से 17 मई 2026 तक रायपुर में आयोजित 20वीं सीनियर एवं 14वीं जूनियर राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा उत्तराखंड धीरेंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
ट्रायल के दौरान निर्णायक की भूमिका लोकेश पांडे, श्वेता भाकुनी एवं योगेश पांडे ने निभाई।
चयन ट्रायल के आधार पर संभावित खिलाड़ियों में आशीष कबड़वाल, संदीप, राजा, हेमराज, अतुल, दीपक, अनमोल, हर्षित, रोहित, तेजस्वी, अक्षय, ललित, मयंक, ऋतिक, प्रांजल, विवेक, नितिन, रियांश, सौरव, गणेश, वरदान, नवाब वहीदुर रहमान, कशिश शर्मा, वंशिका, आस्था, प्रिया, अंजली, वैशाली एवं सुनैना सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।
उक्त चयन प्रक्रिया के सफल आयोजन से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है और सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी में जुट गए हैं।


Spread the love