

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में नाबालिग हिंदू लड़कियों के साथ यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, धर्मांतरण और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में जाँच तेज कर दी गई है।

मुख्य आरोपित 19 वर्षीय मोहम्मद अयान उर्फ तनवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ उजेर खान इकबाल खान समेत कई अन्य आरोपितों की भी गिरफ्तारी हुई है।
जाँच में सामने आया है कि ये लड़के ‘बारूद गैंग’ नाम के एक गैंग का हिस्सा थे। यह गैंग लोकल लेवल पर एक्टिव है और गैर-कानूनी रेत माइनिंग और बीफ के व्यापार से जुड़ा है। यह गैंग अरमान नाम का शख्स चलाता था और कथित तौर पर यहीं से आरोपितों को फंडिंग मिलती थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने IPS डॉ शुभम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जाँच दल (SIT) का गठन किया है। कोचिंग जिहाद के इस मामले में Future Hunt और Akash नाम के दो कोचिंग सेंटर्स के नाम सामने आए हैं।
कोचिंग सेंटर, सोशल मीडिया और ब्लैकमेलिंग का जाल
आरोपित अमरावती के मेडिकल कोचिंग संस्थानों में एडमिशन लेकर वहाँ पढ़ने वाली कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं से दोस्ती करते। Future Hunt और Akash दो कोचिंग के नाम सामने आए हैं। दोस्ती के बाद लड़कियों को स्नैपचैट और टेलीग्राम ग्रुप्स में जोड़ा जाता, जहाँ मजहबी कंटेंट साझा किए जाते थे और ब्रेनवॉश करने की कोशिश की जाती थी।
धीरे-धीरे भरोसा जीतकर आरोपित लड़कियों को कैफे और होटलों में ले जाते, महंगे गिफ्ट देते और फिर निजी संबंध बनाकर उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लेते थे। यही वीडियो बाद में ब्लैकमेलिंग के काम आते थे। बारुद गैंग का अरमान और उसका गैंग लड़कियों के अश्लील क्लिप्स का इस्तेमाल करके उनसे पैसे भी ऐंठते थे।
‘फेवर’ में अधेड़ उम्र के मुस्लिमों के साथ सोने को कहते थे आरोपित
जाँच में सामने आया है कि जब लड़कियाँ उनकी माँगें पूरी नहीं कर पाती थीं तो उनसे कहा जाता था कि वीडियो डिलीट करवाने के बदले वे कुछ ‘फेवर’ करें। जाँच में सामने आया है कि आरोपित फेवर के तौर पर वे हिंदू लड़कियों से कहते थे कि वे अधेड़ उम्र के मुस्लिम पुरुषों के साथ सोएँ।
कथित तौर पर ये बारूद गैंग के सदस्य या किसी पॉलिटिकल पार्टी के सदस्य होते थे। जो लड़कियाँ ऐसा करने से इंकार करती थी, उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाते थे। यह सब पिछले डेढ़ साल से चल रहा है और पिछले साल तो एक लड़की ने सुसाइड भी कर लिया था।
मामला अमरावती जिले के परतवाड़ा का है। यहां के रहने वाले 19 साल के अयान अहमद तनवीर अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे 11 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और 14 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद, अधिकारियों ने उसके एक मंजिला घर में हुए अवैध निर्माण को गिरा दिया। घर के बाहर बनी सीढ़ियों को जेसीबी मशीन से तोड़ा गया। यह कार्रवाई अचलपुर म्युनिसिपल काउंसिल ने की। इस दौरान बीजेपी विधायक प्रवीण तायडे समेत कई लोग वहां मौजूद थे।
पुलिस के मुताबिक, अयान वॉट्सऐप और स्नैपचैट ग्रुप के ज़रिए नाबालिग लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाता था। इसके बाद वो उन्हें मुंबई और पुणे जैसे शहरों में ले जाकर उनका यौन शोषण करता था। पुलिस ने बताया कि वो इन लड़कियों के वीडियो और तस्वीरें दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था और वेश्यावृत्ति के लिए भी मजबूर करता था। बाद में उसने इन अश्लील वीडियोज़ को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
जब ये वीडियो सामने आए तो समाज के नेताओं समेत कई लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले AIMIM में एक स्थानीय पद पर था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो कई सालों से यह अपराध कर रहा था। पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से मामले की आगे की जांच की जा रही है।
अब तक पुलिस ने 8 पीड़िताओं की पहचान की है, हालाँकि आशंका है कि संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है। आरोपित अयान के घर पर बुलडोजर एक्शन भी हुआ है




