

पुलिस को टीसीएस में जब इन गतिविधियों की सूचना मिली तो नासिक पुलिस ने अंदर की जानकारी जुटाने के लिए एक अंडरकवर ऑपरेशन चलाया था. इसके लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) और नासिक पुलिस ने अपने कर्मचारी और एक महिला अधिकारी को तैनात किया था, जहां उन्होंने हिंदू महिला कर्मचारियों के साथ यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के दबाव का पैटर्न पता लगाया.

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
ऐसे ऑपरेशन को दिया अंजाम
फरवरी में यौन शोषण और धार्मिक प्रभाव के बारे में एक शुरुआती शिकायत सामने आने के बाद, नासिक पुलिस ने 40 दिनों का एक गुप्त ऑपरेशन शुरू किया. यूनिट के अंदर सात महिला पुलिस अधिकारियों की एक टीम तैनात की गई थी, जिसमें कई कॉन्स्टेबल हाउसकीपिंग स्टाफ का भेष बनाकर सभी फ्लोर और प्रतिबंधित क्षेत्रों तक पहुंच बनाने में कामयाब रहे.
सफाई और रखरखाव स्टाफ बनकर गुप्त अधिकारियों ने हफ्तों तक बिना किसी को शक हुए, रोज़मर्रा की बातचीत, वर्कस्टेशन के माहौल और वरिष्ठ टीम लीडरों के व्यवहार पर नज़र रखी.
अधिकारियों ने विशेष रूप से निजी बैठकों और “अनौपचारिक” समारोहों पर नजर रखी, ताकि इस दावे की पुष्टि की जा सके कि कर्मचारियों को दफ्तर के समय के दौरान धार्मिक रीति-रिवाजों का पालन करने के लिए मजबूर किया जा रहा था.




