

जुबिन ने इस खबर पर अभी कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन खबरें तेजी से फैल रही हैं.

बचपन का प्यार बना जीवनसाथी
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
जुबिन नौटियाल का जन्म उत्तराखंड में हुआ था. उन्होंने स्कूल के दिनों में ही अपनी दोस्त से दोस्ती की. समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई. दोनों ने लंबे समय तक यह रिश्ता छिपाकर रखा. TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, अब उन्होंने शादी अपनी बेस्ट फ्रेंड से ही शादी कर ली है. यह शादी बहुत साधारण और घरेलू थी.
उत्तराखंड में हुई रस्में
शादी उत्तराखंड के जुबिन के घरेलू शहर में गुपचुप तरीके से हुई. पहाड़ी माहौल में सरल रस्में पूरी की गईं. परिवार वाले बहुत खुश थे. जुबिन हमेशा अपने परिवार और जड़ों से बहुत जुड़े रहे हैं. दुल्हनिया भी स्कूल फ्रेंड होने के कारण जुबिन को अच्छी तरह जानती हैं.
फैंस की प्रतिक्रिया
जुबिन के फैंस इस खबर से हैरान और खुश दोनों हैं. सोशल मीडिया पर लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं. कई लोग लिख रहे हैं कि जुबिन ने सच्चा प्यार चुना. कुछ फैंस कह रहे हैं कि गायक की आवाज में अब और भी मिठास आएगी. जुबिन के गाने पहले से ही दिल छू लेते हैं. अब उनकी जिंदगी में खुशी का नया अध्याय शुरू हुआ है.
200 से ज्यादा गाना गा चुके हैं जुबिन
जुबिन नौटियाल ने फिल्म ‘सोनाली केबल’ के गाने ‘एक मुलाकात’ से साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने अब तक 200 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज से सजाया है. उत्तराखंड के देहरादून से आने वाले जुबीन ने साल 2011 में सिंगिंग रिएलिटी शो एक्स फैक्टर में हिस्सा लिया था, जिससे उन्हें काफी फेम मिला था. सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ के गाने ‘कुछ तो बता जिंदगी’ और ऋतिक रोशन की ‘काबिल’ के गाने ‘काबिल हूं क्या’ ने उन्हें खूब शोहरत दी. ये गाने हर किसी की जुबान पर चढ़ गए थे.
शिव-पावर्ती का हुआ था विवाह
त्रिजुगीनारायण मंदिर का विवाह संस्कार के लिए विशेष महत्व प्राप्त है। मान्यता है कि यहीं भगवान शिव और पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इसी कारण देशभर से कई दंपति यहां वैदिक परंपरा के साथ विवाह के लिए पहुंचते हैं।
उत्तराखंड से जुड़ाव हमेशा रहा खास
देहरादून के जौनसार में पले-बढ़े जुबिन का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रहा है। पारिवारिक अवसरों पर भी वह अक्सर प्रदेश की परंपराओं को महत्व देते रहे हैं। जुबिन के पिता रामशरण नौटियाल राजनेता हैं, जबकि मां नीना गृहणी हैं।




