

उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी संशोधित कार्यालय आदेश के तहत राज्य के वरिष्ठ पत्रकादेहरादून। उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के तहत रुद्रपुर के वरिष्ठ पत्रकार भारत शाह को लिस्टिंग स्टीयरिंग कमेटी का गैर-सरकारी सदस्य नामित किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा नामित सदस्यों में जय सिंह रावत और रविंद्र नाथ कौशिक भी शामिल हैं। वहीं दीन दयाल मित्तल, सोमपाल सिंह, सुशील चमोली और गिरीश पंत को भी समिति में स्थान मिला है।रों को “लिस्टिंग स्टीयरिंग कमेटी” में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस महत्वपूर्ण समिति में रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पत्रकार भारत शाह को शामिल किया जाना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद के प्रदेश प्रतिनिधि एवं हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स के संपादक अवतार सिंह बिष्ट ने इस नियुक्ति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य के जमीनी पत्रकारों के सम्मान और उनकी भागीदारी को सुनिश्चित करने वाला है। उन्होंने कहा कि भारत शाह लंबे समय से निष्पक्ष और जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनका चयन पूरी तरह से उचित और सराहनीय है।
परिषद की ओर से जारी बयान में समिति में नामित अन्य सदस्यों का भी स्वागत किया गया, जिनमें देहरादून से जय सिंह रावत, रविंद्र नाथ कौशिक, दीन दयाल मित्तल, सोमपाल सिंह (इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रेस एंड मीडियामेन), सुशील चमोली, तथा गिरीश पंत (उत्तराखंड जर्नलिस्ट फेडरेशन) शामिल हैं।
अवतार सिंह बिष्ट ने कहा कि यह समिति राज्य में प्रकाशित समाचार पत्रों के विज्ञापन लिस्टिंग की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाएगी। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति में शामिल सभी सदस्य पत्रकारिता के मूल्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष निर्णय लेंगे।
परिषद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार का यह कदम राज्य के पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाने वाला है और इससे सूचना तंत्र में विश्वास भी मजबूत होगा।





