पर्वतीय जिलों से पढ़ाई के लिए देहरादून में रह रही कुछ युवतियों को गैर हिंदू के लोग अपने जाल में फंसा रहे हैं।

Spread the love

एक ऐसा ही मामला पलटन बाजार में सामने आया। जहां चार मुस्लिम युवकों ने अपना नाम बदलकर दो युवतियों को जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर रेस्टोरेंट में बुलाया और उनके साथ गलत हरकतें करने लगे।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)

वहां बैठे परिवारों ने विरोध किया और इसकी सूचना बजरंग दल को दी। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जब आरोपित युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो असलीयत सामने आई।

जानकारी के अनुसार, पौड़ी व टिहरी गढ़वाल की रहने वाली दो युवतियां देहरादून में पढ़ाई कर रही हैं।

बुधवार रात वह चार युवकों के साथ रेस्टोरेंट में बैठी हुई थीं। युवक दोनों युवतियों के मुंह पर केक लगा रहे थे और उसके बाद उनसे गलत हरकतें कर रहे थे।

वहीं पास बैठे परिवार ने विरोध जताते हुए इसकी शिकायत बजरंग दल से जुड़े विकास वर्मा से की तो वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने जब युवकों से उनका नाम पूछा तो उनमें से एक ने अपना नाम सौरभ निवासी, नजीबाबाद व दूसरे ने रमेश बताया।

शक होने पर उन्होंने पुलिस को बुलाया तो पता चला कि चारों मुस्लिम थे और नाम बदलकर युवतियों को प्रेमजाल में फंसा रहे थे। शहर कोतवाली पुलिस ने तत्काल चारों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद दोनों युवतियों के स्वजन को सूचना दी। बताया गया कि इनमें से एक युवती की सगाई हो चुकी है और कुछ समय बाद उसकी शादी है।

सहस्रधारा रोड पर भी पकड़ा मुस्लिम युवक

बजरंग दल की टीम ने सहस्रधारा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में युवती को मुस्लिम युवक के साथ पकड़ लिया। कादिर खान नाम का युवक जन्मदिन के बहाने हिंदू युवती का जन्मदिन मनाने के लिए देहरादून पहुंचा था।

उसने हाथ पर कलावा बांधा था। बताया जा रहा है कि कादिर युवती को एक आटो में लेकर आ रहा था। उसने पानी के साथ उसे दवाई खिलाई, जिसके बाद युवती बेहोश हो गई। आटो चालक ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी।

क्लेमेनटाउन में घर में घुसता पकड़ा आरोपित

क्लेमेनटाउन क्षेत्र में भी एक आरोपित को बजरंग दल की टीम ने देर रात घर में घुसते हुए पकड़ लिया। आरोपित अपना नाम शानू बता रहा था, जबकि उसका असली नाम शाकिब है। बजरंग दल के आरोपित की खूब पिटाई की और इसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।


Spread the love