

इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए.

कैसे हुआ दुर्घटना?
पीड़ित घंसाली के थ्योलधर गांव के रहने वाले थे. वे हरिद्वार में किसी अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अपने गांव लौट रहे थे. वाहन में कुल 10 लोग सवार थे. चालक के नियंत्रण खो देने से वाहन खाई में जा गिरा. पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत बचाव दल मौके पर पहुंचा.
अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
बचाव कार्य जारी
राज्य आपदा राहत बल (SDRF), स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. अब तक आठ शव निकाले जा चुके हैं और दो घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है. बचाव दल मलबे में फंसे बाकी लोगों को निकालने के लिए काम कर रहा है.
मुख्यमंत्री धामी का शोक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि टिहरी गढ़वाल जिले के चंबा क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की.
सीएम धामी ने जिला प्रशासन को घायलों के शीघ्र और उचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने बाबा केदार से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की.
प्रशासन की तैयारियां
जिला मजिस्ट्रेट नितिका खंडेलवाल ने घटना की पुष्टि की और कहा कि प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है. घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है, जिसमें चालक की लापरवाही और सड़क की स्थिति पर भी ध्यान दिया जा रहा है.
यह दुर्घटना पहाड़ी इलाकों में सड़क सुरक्षा की अहमियत को एक बार फिर याद दिलाती है. स्थानीय लोगों ने बेहतर सड़क सुविधा और चेकपोस्ट की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें.




