हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर हिमालय क्रांति पार्टी ने दी श्रद्धांजलि, 2027 चुनाव को लेकर भरी हुंकार

Spread the love


पौड़ी गढ़वाल, स्वर्गीय Hemvati Nandan Bahuguna की जयंती के अवसर पर हिमालय क्रांति पार्टी (HKP) के जिला कार्यालय पौड़ी में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व सैनिकों को नगर निगम की सौगात, सैनिक कल्याण परिसर में बनेगा आधुनिक शौचालय

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
https://hindustanglobaltimes.com/uttarakhand/municipal-corporations-gift-to-ex-servicemen-modern-toilet-will-be-built-in-sainik-kalyan-complex/


इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव Dr. Dinesh Singh Bisht ने स्वर्गीय बहुगुणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, दृढ़ संकल्प शक्ति और विकासवादी सोच आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हिमालय क्रांति पार्टी बहुगुणा जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती से उतरने की तैयारी कर रही है।
डॉ. बिष्ट ने इस दौरान पार्टी के दृष्टिपत्र और भविष्य के विजन को कार्यकर्ताओं के समक्ष विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के विकास, युवाओं के रोजगार और जनसरोकारों के मुद्दों को लेकर पार्टी निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम नौली, विकासखंड कलजीखाल निवासी युवा Rajveer Singh Bisht ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर हिमालय क्रांति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने उन्हें माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि युवाओं का पार्टी के प्रति बढ़ता रुझान एक सकारात्मक और प्रगतिशील संकेत है।
कार्यक्रम में जिला महासचिव Papendra Singh Rawat, नगर उपाध्यक्ष Suresh Chamoli, नगर महासचिव Vipin Kukreti, क्रांतिवीर Suraj Singh Negi, Sudhir Kumar सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव पपेंद्र सिंह रावत ने किया।


Spread the love