विजडम पब्लिक स्कूल की सफलता ने फिर दिखाया मेहनत, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल!विजडम पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, मेधावियों का सम्मान

Spread the love


विजडम पब्लिक स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, मेधावियों का सम्मान
रुद्रपुर। गंगापुर रोड स्थित विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कक्षा 10 में अवंतिका ने 459 अंक (91.8 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वैष्णवी रावत 452 अंक (90.4 प्रतिशत) के साथ द्वितीय तथा आदित्य कुमार 434 अंक (86.8 प्रतिशत) के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में बादल सिंह ने 430 अंक (86 प्रतिशत), सिमरनदीप कौर ने 422 अंक (84.4 प्रतिशत) और गुंजन ने 410 अंक (82 प्रतिशत) प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में अर्पिता ने 438 अंक (87.6 प्रतिशत), अदिति साह ने 436 अंक (87.2 प्रतिशत) और ओमकार दुबे ने 424 अंक (84.8 प्रतिशत) अंक हासिल किए।
प्रबंधक गोपाल सिंह पटवाल, प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता मड़वाल सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

रुद्रपुर। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि यदि विद्यालय प्रबंधन की नीयत साफ हो, शिक्षकों की मेहनत ईमानदार हो और विद्यार्थियों को सही दिशा मिले तो सफलता स्वयं कदम चूमती है। गंगापुर रोड स्थित विजडम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रुद्रपुर ने इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम देकर न केवल अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है, बल्कि जिले की शिक्षा व्यवस्था के सामने एक आदर्श भी प्रस्तुत किया है।
शनिवार को विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10 एवं 12 के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा 10 में छात्रा अवंतिका ने 459 अंक (91.8 प्रतिशत) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वैष्णवी रावत ने 452 अंक (90.4 प्रतिशत) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य कुमार ने 434 अंक (86.8 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
कक्षा 12 वाणिज्य वर्ग में बादल सिंह ने 430 अंक (86 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सिमरनदीप कौर ने 422 अंक (84.4 प्रतिशत) के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया तथा गुंजन ने 410 अंक (82 प्रतिशत) प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं विज्ञान वर्ग में अर्पिता ने 438 अंक (87.6 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अदिति साह ने 436 अंक (87.2 प्रतिशत) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया और ओमकार दुबे ने 424 अंक (84.8 प्रतिशत) अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रबंधक गोपाल सिंह पटवाल ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता अनुशासन, मेहनत और संस्कारों की भी जीत होती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता रहेगा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. श्वेता मड़वाल ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों की समर्पित भूमिका का परिणाम है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में नरेन्द्र सिंह रावत, देव मण्डल, अजय मिश्रा, विमल चौधरी, मानसी चौहान, निधि पाण्डेय, पूनम आर्या, प्रियंका पंत, रेनु गंगवार, भगवान लोहनी, गीता अधिकारी, टीना राय, मंजु बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
संपादकीय दृष्टिकोण: आखिर सरकारी स्कूल पीछे क्यों?

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)


विजडम पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों की यह सफलता विजडम पब्लिक स्कूल  की उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था की उपलब्धि है । विद्यार्थियों और विजडम पब्लिक स्कूल की यह शानदार सफलता उस सोच की जीत है जिसमें शिक्षा को मिशन माना जाता है, व्यवसाय नहीं। ऐसे विद्यालय वास्तव में समाज के भविष्य निर्माता हैं।


Spread the love