रुद्रपुर। ग्राम पिपलिया नंबर एक में आयोजित श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति रस में सराबोर नजर आया। विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर तक मंत्रमुग्ध होकर भक्ति में लीन रहे। संकीर्तन समारोह में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर भगवान के दरबार में मत्था टेकते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अवतार सिंह बिष्ट | हिंदुस्तान ग्लोबल टाइम्स, रुद्रपुर ( अध्यक्ष:उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी परिषद उत्तराखंड)
आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का माध्यम होते हैं और संकीर्तन से आत्मिक शांति के साथ-साथ सामाजिक समरसता भी बढ़ती है। उन्होंने आयोजन को भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, अंति बठला, ओमियो कुमार, जीवन कुमार, सूरज विश्वास, अतुल पोद्दार, हरीपद राहा, विमल विश्वास, श्याम बाला, जयदेव, किशोर बाला, सुभाष व्यापारी, रवि सरकार, मनोरंजन साना, विभूती विश्वास, निताई हाल्दार, जयदेव राहा, जतीश बाला, गुरूचांद ढाली, गौतम विश्वास, राकेश बाला, भवेन्द्र राय, चेतन मैत्र, वरुण हाल्दार, राज राहा, पिंकू राय, विजय मंडल, दीपांकर मंडल, मनोज विश्वास, नवीन सरकार, मनीष विश्वास और तुषार बाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
वहीं दूसरी ओर शिवनगर स्थित चामुण्डा मंदिर के सामने इंडियन पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ। देर रात तक चले संकीर्तन में श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा वातावरण ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, राजीव अरोरा, डिम्पल गुप्ता, गौरव गुप्ता, फतेह चन्द्र बंसल, संजीव गुप्ता, महंत सोमानंद जी, महंत अशोक नाथ जी और स्वामी शिवानंद जी महाराज सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। आयोजकों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्याम बाबा की भक्ति से व्यक्ति को जीवन की कठिनाइयों से लड़ने की शक्ति मिलती है और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
संकीर्तन में भजन गायक संजू पागपाल, खुशबू राधा, नरेश सैनी और हिमांशु मारवाड़ी ने अपनी मधुर आवाज में भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों की धुन पर झूमते रहे।
महोत्सव में संजीव गुप्ता, विकास बंसल, संजय ठुकराल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, सुशील गाबा, पंडित राकेश शर्मा, पार्षद शुभम दास, सुरेन्द्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, हिमांशु मारवाड़ी, गगन ग्रोवर, केरू मंडल, सुनील, हिम्मत राम कोली, संजीव पाठक, विपिन सक्सेना, बाबू राम प्रजापति, सुरजीत गुप्ता, फतेह चन्द्र बंसल, श्रीनिवास गुप्ता, अनुज गंगवार, उमा सरकार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजक मंडल की सराहना की गई और सभी ने इसे एक यादगार धार्मिक आयोजन बताया।

